साधु बनकर विशेष समुदाय के लोग मांग रहे थे भीख, बजरंग दल ने की पिटाई, मामले की जांच में जुटी पुलिस

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों की पिटाई की जा रही है। बजरंग दल वाले पिटाई करते हुए नज़र आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

वैशाली,27 जुलाई 2022। बिहार के वैशाली में एक अलग धर्म के लोग जो कथित तौर पर साधुओं के वेश में भीख मांग रहे थे, उन्हें बजरंग दल के सदस्यों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक छह लोग वैशाली में साधु के वेश में अलग धर्म के लोग भीख मांग रहे थे। बजरंग दल के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने सभी वेश बदले हुए साधुओं को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

    Bihar: साधु के वेश में भीख मांग रहे थे Muslim युवक, बजरंग दल ने पीटा | वनइंडिया हिंदी | *News
    बजरंग दल वैशाली

    एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों की पिटाई की जा रही है। बजरंग दल वाले पिटाई करते हुए नज़र आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बहराइच (उत्तर प्रदेश) से सभी संदिग्धों का ताल्लुक है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कदम घाट (वैशाली के नगर थाना क्षेत्र) से सभी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।

    संदिग्धों के पास से चार मोबाइल और दो आधार कार्ड मिले हैं। वैशाली पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सभी बहराइच (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। बैल लेकर सावन के महीने में भीक्षा मांगते हैं। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभी लोग साधु का वेश धारण कर कई दिनों से मोहल्लों में घूम रहे थे। जब यह पता चला कि ये लोग किसी और धर्म के हैं तो फिर हम लोगों ने इन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल का आरोप है कि ये लोग रोहिंग्या हैं और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे।

    ये भी पढ़ें : बिहार में मृत और रिटायर्ड अधिकारियों का प्रमोशन, लोगों ने कहा ऐसा भी होता है क्या ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+