चुनावी सरगर्मी के बीच 6 दिनों के बिहार दौरे पर आ रहे हैं बाबा बागेश्वर, जानिए कहां पर होगा कार्यक्रम
Baba Bageshwar Gaya ji Visit: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। नेताओं की रैलियों और पदयात्राओं के बीच एक बार फिर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बिहार आ रहे हैं।
6 तक बाबा बागेश्वर गया जी में रहेंगे इस दौरान इस दौरान तर्पण, त्रिपिंडी श्राद्ध, पिंडदान और एकादश भागवत पारायण का आयोजन होगा।

जानिए कब से कब तक है कार्यक्रम
बागेश्वर धाम सरकार नाम के सोशल मीडिया के जरिए बताया गया कि, 'पितृपक्ष के पावन दिनों में पितरों के निमित्त 10 सितंबर से 16 सितंबर तक परम पूज्य सरकार के पावन सानिध्य में महातीर्थ गया जी में तर्पण, त्रिपिंडी श्राद्ध,पिंडदान एवं एकादश भागवत का पारायण होने जा रहा है जिसमें आप सम्मिलित होकर आप अपने पित्र शांति के लिए पूजन कर सकते है।
चुनाव के बीच ये दौरा बना राजनीतिक चर्चा का विषय
बिहार में विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच बाबा बागेश्वर का गयाजी दौरा राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
विपक्षी दलों, विशेषकर RJD के समर्थक सोशल मीडिया पर इस दौरे को सीधे चुनावी रणनीति से जोड़ते हुए बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी चुनावी माहौल में धर्म गुरुओं और धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल कर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। RJD नेताओं का कहना है कि गया महातीर्थ जैसे पवित्र स्थलों पर नेताओं का दौरा केवल धार्मिक प्रतीत होता है, लेकिन चुनावी लाभ के लिए इसे राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: गिरिराज सिंह ने Tejashwi Yadav को बताया दुर्योधन, 'राजा बन गए तो महाभारत होगा'
पहले भी बिहार दौरे के दौरान हो चुका है बवाल
इससे पहले भी जब बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बिहार आए हैं, तो RJD के नेताओं ने उन पर लोगों में नफ़रत फैलाने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव और लालू यादव तक बाबा बागेश्वर पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर चुके हैं और बीजेपी को इस तरह के धार्मिक दौरे के लिए निशाना बनाते रहे हैं। यही वजह है कि इस बार भी गया दौरे को लेकर विपक्षी दलों की टिप्पणियों और आलोचनाओं की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav: BJP-JDU में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग फाइनल! जानें चिराग को कितनी मिलेंगी सीटें?












Click it and Unblock the Notifications