Axis My India Exit Poll 2025: ब्राह्मण-यादव और दलितों का वोट महागठबंधन और एनडीए में से किसे मिला? रोचक संकेत
Axis My India Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब तक ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलते दिखाया गया है। एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कांटे की टक्कर नजर आ रही है, लेकिन वोट शेयर में महागठबंधन 2 फीसदी आगे है। एक्सिस माई इंडिया की ओर से जातिवार वोट शेयर का भी सर्वे किया गया है। इसमें कई रोचक तथ्य सामने आए हैं, जो प्रदेश की राजनीति में जाति की प्रमुखता को दिखाने के लिए काफी हैं।
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मुसलमानों और यादवों के बीच आज भी आरजेडी के साथ मजबूती से बने हुए हैं। दूसरी ओर महिलाओं के बीच एनडीए का भरोसा देखने को मिल रहा है। सवर्णों का वोट भी एकतरफा एनडीए को जाते हुए दिख रहा है।

Brahmin Yadav Dalit voters का दिखा दिलचस्प रुख
-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, सवर्ण जातियों के बीच महागठबंधन को लेकर उत्साह नहीं है। सवर्णों का 65 फीसदी वोट एकमुश्त एनडीए के पक्ष में गया है।
-यादवों का वोट मजबूती से महागठबंधन के साथ बना हुआ है और 90 फीसदी वोट और मुसलमानों का 79 फीसदी वोट भी महागठबंधन के पक्ष में गया है।
यह भी पढ़ें: Axis My India Bihar Exit Poll 2025: एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में महागठबंधन और NDA में कौन भारी?
-पासवान समुदाय का 64 फीसदी वोट एकतरफा एनडीए के पक्ष में गया है। रविदास समाज का 32 फीसदी वोट एनडीए और 36 फीसदी वोट महागठबंधन को जाता दिख रहा है।
-एससी समुदाय का 52 फीसदी वोट एनडीए को जबकि 30% वोट महागठबंधन को जाने का अनुमान जताया गया है। ईबीसी और तेली समुदाय के 61% वोट एनडीए और कुर्मी वर्ग का 68 फीसदी वोट एनडीए के पक्ष में जाने का अनुमान जताया गया है।
Bihar Chunav में इस बार रोजगार रहा अहम मुद्दा
- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार चुनाव में रोजगार एक अहम मुद्दा रहा है। 51 फीसदी बेरोजगारों ने महागठबंधन को वोट दिया है।
- शहरी इलाकों और पेशेवरों ने इस चुनाव में एक बार फिर एनडीए पर ही अपना भरोसा जताया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025 LIVE: नीतीश या तेजस्वी, बिहार का अगला सीएम कौन?
Axis My India Exit Poll 2025 में NDA को बढ़त
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, टक्कर बहुत कांटे की बताई जा रही है। एनडीए को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि 41 फीसदी वोट महागठबंधन को मिल सकता है। वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी से यह संकेत जरूर मिल रहा है कि यह बढ़ोतरी एकतरफा किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं गई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Exit Poll: CM के लिए पहली पसंद कौन? पीपुल्स पल्स के आंकड़े देखकर लगेगा 'झटका'












Click it and Unblock the Notifications