Aurangabad News: पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, फिल्मी अंदाज़ में हुई वारदात से पुलिस भी हैरान

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहां पुत्र को धमकी देकर पिता की हत्या करवा दी गई। देव थाना क्षेत्र के देवा बिगहा गांव का यह पूरा मामला है, जहां 28 सितंबर की रात एक शख्स की ओझा गुनी के आरोप में हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी नाबालिग पुत्र और 3 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा है। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों में देव थाना क्षेत्र के देवा बिगहा के रहने वाले जद्दू भुइयां का बेटा गिरिजा भुइयां, अमित कुमार (गिरिजा भुइयां का बेटा) और पिंटू भुइयां (गिरिजा भुइयां का दूसरा बेटा) और मृतक का एक नाबालिग बेटा शामिल है।

Aurangabad News Father killed by son police also surprised by the filmy incident bihar news in hindi

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली है। अमित कुमार (सदर एसडीपीओ) ने बताया कि देवा बिगहा में गिरिजा भुइयां के बेटे की सांप के डसने से मौत हो गई थी। झाड़ फूंक करने वाले बुज़ुर्ग व्यक्ति लखन भुइयां पर आरोप लगा था कि, झांड़ फूंक कर उसने सांप को बुलाया और गिरिजा भुइयां के बेटे को डसवा दिया।

पीड़ित परिवार 28 सितंबर को लखन भुइयां (आरोपी) के घर पहुंचा और गाली गलौज की। इसके साथ ही पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच झड़प हुई। पीड़ित परिवार लखन भुइयां को उस जगह पर लेकर गया, जहां उसके बेटे को दफनाया गया था। वहां पर भी आरोपी के साथ मारपीट की।

पीड़ित परिवार ने आरोपी से कहा कि उसके बेटे को ज़िंदा कर दे। जब उसका पुत्र ज़िंदा नहीं हुआ तो आरोपी के बेटे को धमकी दी।आरोपी लखन भुइयां के नाबालिग बेटे को कहा कि अपने पिता को टांगी से काट दो, अगर ऐसा नहीं किया तो तुम्हार भाई और मां को काटकर गड्ढे में दफना देंगे।

धमकी से नाबालिग युवक डर गया और अपने पिता को ही कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। उसी जगह पर गिरिजा भुइयां ने लखन भुइयां के शव को भी दफना दिया। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो दफनाए शव को गड्ढ़ा खोदकर वापिस निकाला। पोस्टमार्मटम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+