सावधान! बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, मरीज़ों के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में बनाया गया कॉल सेंटर
Dengue Case In Bihar: बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, प्रदेश में अभी तक 6430 मामले सामने आ चुके हैं। ग़ौरतलब है कि सिर्फ़ सितंबर महीने में पूरे प्रदेश में 6141 डेंगू मामले सामने आये थे। बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय में भी डेंगू का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
बेगूसराय ज़िला में अभी तक डेंगू मरीज़ों के आंकड़े 360 को भी पार कर चुके हैं। हालांकि हालात से लोहा लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तैद हौ। जिला प्रशासन और नगर निगम की मदद से स्वास्थ्य विभाग मरीज़ों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की कोशिश में लगा हुआ है।

मरीज़ों को तुरंत इलाज मिल सकके, इसलिए बेगूसराय स्वास्थ्य समिति ने सदर अस्पताल में एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन की मदद से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा बेगूसराय सदर अस्पताल में कॉल सेंटर बनाया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि कॉल सेंटर पर ड्यूयी पर तैनात कर्मी हर रोज़ डेंगू मरीज़ों के तीमारदार से बात कर मरीज़ों के हाल जानेंगे। इस बाबत डॉक्टर और नर्स को शामिल कर एक टीम का गठन भी किया गया है। यह लोग विभिन्न वार्डों में डेंगू मरीजों जाकर उनकी स्थिति से जानेंगे।
फोन कॉल के आधार पर जिले में भी यह टीम काम करेगी, किसी भी इंसान को डेंगू से जुड़ी समस्या हो रही है। डेंगू से जुड़ी दवाई की ज़रूरत हो या बीमारियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप 8544421207 और 9470003094 पर कॉल कर सकते हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास जलजमावी नहीं होने दें। हर साल बारिश के मौसम में ही डेंगू के मामले सामने आते हैं। पानी के जमने से डेंगू मच्छर पैदा होते हैं, जिसकी वजह से लोगो बीमारी में मुबतला हो रहे हैं। इसलिए डेंगू से बचने के लिए जो सावधानियां बरतने कहीं गई हैं, उसे ज़रूर मानें।












Click it and Unblock the Notifications