Atiq ahmed and Ashraf: अतीक के साम्राज्य का सेनापति था अशरफ! अंत समय तक साया बना रहा भाई के साथ
गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को शनिवार रात प्रयागराज में मीडिया कैमरों के सामने गोलियों से भून दिया।

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार (15 अप्रैल) को प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के वक्त दोनों अहमद भाई एक साथ चल रहे थे। अशरफ अपने भाई अतीक के साथ हमेशा साए की तरह रहता था।
Recommended Video
और जब आज अतीक की गोली मारकर हत्या की गई तो वह उस वक्त भी भाई के साथ था और मारा गया। अतीक के साम्राज्य को खड़ा करने में अशरफ का अहम रोल रहा था। अतीक गुंड़ागर्दी के बाद जब राजनीति में उतर गया, तो जुर्म की कमान अशरफ के हाथों में आ गई।
अशरफ अतीक के सारे बुरे धंधे संभालने लगा। चाहे वह रंगदारी हो, अपहरण हो या जमीन के कब्जे हो। अतीक के हर काम में अशरफ उसका सहयोगी था। अतीक जहां नेतानगरी देखता था, वही अशरफ अतीक के दो नंबर के धंधों को संभालता था।
अतीक अहमद साल 1989 में पहली बार इलाहाबाद (पश्चिमी) विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बना था। साल 1991 और 1993 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा और विधायक भी बना। 1996 में इसी सीट पर एसपी ने अतीक को टिकट दिया और वह फिर से विधायक चुना गया। साल 2002 में अपना दल से ही चुनाव लड़ा पुरानी सीट से और 5वीं बार शहर पश्चिमी से विधानसभा में पहुंच गया।
2004 के आम चुनाव में फूलपुर से सपा के टिकट पर अतीक अहमद ने लोकसभा चुनाव जीत और सांसद बन दिल्ली आ गए। इसके बाद इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट खाली हो गई। इस सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने अतीक के छोटे भाई अशरफ को टिकट दिया था।
लेकिन बसपा राजू पाल को टिकट देकर उस सीट से खड़ा किया। राजू पाल और अशरफ की पहले ही तनातनी चल रही थी। उस उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को हरा दिया था। इस हार को अशरद पचा नहीं पाया।
उपचुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने राजू पाल की कुछ महीने बाद ही 25 जनवरी, 2005 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सीधे तौर पर सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ का कनेक्शन सामने आया था। अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जेल में बंद था। राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ मुख्य आरोपी थे।












Click it and Unblock the Notifications