Araria News: अनियंत्रित ट्रक ने रिक्शे को रौंदा, 2 की मौत, आधा दर्जन बच्चे ज़ख्मी, ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम
Araria Accident News Today: बिहार के अररिया जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की ख़बर आ रही है। जहां गढ़िया गांव (नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर) के पास सुबह सिटी रिक्शा को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ज़ोरदार ठोकर मार दी। रामघाट की तरफ़ सिटी रिक्शा से मदरसा जा रहे 12 वर्षीय छात्र सहित 2 लोगों की मौक़े पर मौत हो गई।
हादसे में आधा दर्जन बच्चे और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए नरपतगंज पीएचसी में एडमिट कराया गया है। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद तीन घायलों की हालत नाज़ुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 12 वर्षीय इकबाल सहरसा जिला के भेलाही गांव का निवासी था, हादसे में उसकी भी जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया और मुआवज़े की मांग भी की।
हादसे की ख़बर मिलने के बाद नरपतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक, सिटी रिक्शा और गलत़ साइड पर खड़े ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस समझाने को कोशिश कर रही है। वहीं उग्र भीड़ को काबू करने के लिए भारी तादाद में पुलिस बल और अधिकारी पहुंच चुके हैं ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गढ़िया गांव के मदरसे से कुरानखानी के लिए कई बच्चे रामघाट जा रहे थे। गढ़िया गांव के पास सिटी रिक्शा पहुंची, वहां ग़लत साइड में एक ट्रैक्टर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रिक्शा रिक्शा ज़ोरदार ठोकर मार दी और भयानक हादसा हो गया।
सिटी रिक्शा पर सवार मदरसा के छात्र और अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी लोगों को रिक्शा से बाहर निकाला। इतने संमय में ही दो की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने सभी जख्मी लोगों को नरपतगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां से कुछ की नाज़ुक हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications