Bihar News: मामूली ATM फ्रॉड समझ पुलिस ने किया गिरफ्तार, सच्चाई पता चली तो उड़े होश
Bihar Police News: बिहार से करीब इंडो नेपाल-बॉर्डर जोगबनी से पुलिस ने एक व्यक्ति को मामूली एटीएम फ्रॉड समझकर गिरफ्तार किया। अररिया के जोगबनी से गिरफ्तार शख्स के बारे में पुलिस ने तफ्तीश की तो हैरान रह गई। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
जोगबनी (अररिया) से गिरफ्तार शख्स को भले ही एटीएम फ्रॉड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन वह बीकानेर (राजस्थान) के एक होटल से जुड़े फिरौती मांगने के मामले में मोस्ट वांटेड है। रिमांड होम से फरार हो कर वह विराटनगर (नेपाल) में चोरी छिरे रह रहा था।

पुलिस की तफ्तीश में परत दर परत मामले खुलते गए। दरअसल वह बिश्नोई गैंग (राजस्थान) का वह शूटर है। राजस्थान के बड़े आपराधिक समूह में बिश्नोई गैंग का नाम शुमार है। इन गैंग के ख़िलाफ़ राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी के बारे में आईबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसका नाम कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश (पिता शांता राम बिकानेर, राजस्थान) जवाहर सर्किल थाना का रहने वाला है। यह लॉरेंश बिश्नोई ग्रुप का सदस्य है। साल 2023 में बीकानेर के जी ग्रुप के एक होटल में एक करोड़ की फिरौती मांगी थी।
पुलिस ने फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा जी ग्रुप के होटल में 16 राउंड फायरिंग के मामले का भी यह आरोपी है। इसे गिरफ्तार करने के बाद बीकानेर के रिमांड होम में रखा गया था। वहां से यह खिड़की तोड़ कर वह फरार हो गया था। नेपाल के विराटनगर में फ़र्ज़ी भारतीय दस्तावेज़ के ज़रिए नाम बदल कर रह रहा था।
गिरफ्तार आरोपी साइबर क्राइम का भी मास्टरमाइंड है। आरोपी प्रकाश नेपाल में रह कर अररिया समेत बॉर्डर इलाके एटीएम फ्रॉड का भी आरोपी है। नाटकीय ढंग से जोगबनी पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से काबू किया है। इसके बाद जोगबनी पुलिस उसे जिला मुख्यालय अररिया लेकर गई है।
पुलिस मुख्यालय में उससे आगे की पूछताछ की जायेगी। वहीं पुलिस की सूचना पर विभिन्न जांच एजेंसियों समते राजस्थान पुलिस और एसटीएफ की टीम भी अररिया पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र बहुत कम है। इसका पाकिस्तान, दुबई समेत कई और देशों से लिंक जुड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications