अनंत सिंह क्यों काट रहे अपनी ही पत्नी का टिकट? बीवी से है किस बात की नाराजगी, सरेआम कही ऐसी बात

Anant Singh Viral Video: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। मोकामा के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेल से रिहा होते ही न सिर्फ चुनाव लड़ने का ऐलान किया, बल्कि अपने चिर-परिचित अंदाज में जुबानी हमला भी शुरू कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि इस बार उनके निशाने पर केवल विरोधी नेता नहीं, बल्कि अपनी पत्नी और मोकामा की मौजूदा विधायक नीलम देवी भी रहीं।

अनंत सिंह ने साफ कहा कि वे खुद JDU के टिकट पर मैदान में उतरेंगे। छोटे सरकार अपनी पत्नी के काम से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि नीलम देवी ने जमीनी स्तर पर काम नहीं किया है, जनता से कनेक्ट नहीं किया है। जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह के तेवर और बयानबाज़ी ने बिहार की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है।

Anant Singh

पत्नी नीलम देवी पर उठाए सवाल

अनंत सिंह ने अपनी पत्नी और मोकामा की विधायक नीलम देवी के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने जनता के लिए कुछ खास नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस बार नीलम देवी का टिकट कटेगा और वो खुद मैदान में उतरेंगे। बता दें कि नीलम देवी ने 2022 के उपचुनाव में राजद के टिकट पर जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: Anant Singh: 'छोटे सरकार' की दौलत के आगे बड़े-बड़े बिजनेसमैन फेल! अनंत सिंह का साम्राज्य कर देगा हैरान

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आपकी पत्नी विधायक हैं, फिर से चुनाव लड़ायेंगे ना पत्नी को, तब अनंत सिंह ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा, 'नहीं, वो बढ़िया काम नहीं की है।" उनसे जब पूछा गया कि क्या वो अपनी पत्नी से नाराज हैं? इसपर छोटे सरकार ने कहा, 'नहीं, गुस्सा नहीं हैं, पर पत्नी ने काम ही नहीं किया, जमीन पर जाकर जनता से मिली जुली ही नहीं।"

अनंत सिंह के इस जवाब पर जब एंकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप अपनी ही पत्नी के खिलाफ बोलेंगे, इसपर छोटे सरकार ने कहा, "जब पत्नी रहे खचरी (बदमाश), त कहें उसको सोझा (सीधा)" इसपर एंकर ने कहा कि ऐसे क्यों कह रहे, बात नहीं होती है पत्नी से? तब अनंत सिंह ने कहा, "रोज बात होती है।"

नीतीश कुमार की तारीफ, जेडीयू से लड़ेंगे चुनाव

अनंत सिंह ने जेल से बाहर आते ही यह भी साफ कर दिया कि वे इस बार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश ने सड़कों, बिजली और पानी की व्यवस्था में बेहतरीन काम किया है।

फायरिंग केस में मिली जमानत, फिर हुए रिहा

अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से चर्चित पंचमहला फायरिंग केस में जमानत मिली है। इसी साल जनवरी में सोनू-मोनू गैंग से हुई मुठभेड़ में लगभग 70 राउंड गोलियां चली थीं। इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ दो केस दर्ज हुए थे, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया और जेल भेज दिए गए। दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद वे अब रिहा हो चुके हैं।

एके-47 केस से हुए बरी, अब चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

साल 2022 में AK-47 रखने के मामले में उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी और उनकी विधायकी भी चली गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में वे सत्ता बदलने के बाद एनडीए के समर्थन में आ गईं। पिछले साल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अनंत सिंह को AK-47 केस से बरी कर दिया, जिससे अब उनके चुनाव लड़ने की राह भी साफ हो गई है।
ये भी पढ़ें: 'आदित्य श्रीवास्तव और विशाल सिंह कई जगह के वोटर', राहुल गांधी के दावों पर चुनाव आयोग ने क्या दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+