फौजी की पत्नी के साथ 3 युवकों ने किया गैंगरेप, नग्न हालत में पड़ोसियों को मिली

पटना। देश की सेवा में सरहद पर तैनात फौजी की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रकाश में आया है। कल देर रात पड़ोस के रहने वाले तीन लड़के ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे हाथ पैर बांध दिए हुए अगवा कर लिया फिर उसके साथ तीनों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आसपास के लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद फौजी की पत्नी ने पड़ोस के रहने वाले 3 लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया।

फौजी की पत्नी के साथ 3 युवकों ने किया गैंगरेप, नग्न हालत में पड़ोसियों को मिली

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां एक फौजी की पत्नी के साथ पड़ोस के रहने वाले गौतम कुमार और दो अन्य लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में ब्लैकमेल करते हुए उसकी साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के सामने बयान देते हुए महिला ने बताया कि पिछले 3 महीने से आने जाने के दौरान गौतम अपने दोस्तों के साथ गलत नजर से देखता था और मुझसे बात करने की कोशिश करता था। जब हमारे द्वारा इस बात का विरोध किया गया तब भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा और लगातार वह हमें देखते ही अश्लील कॉमेंट करने लगता था।

पीड़िता ने बताया कि कल रात घर से निकलने के बाद गौतम और उसके दो साथी संजीत और गुड्डू जबरदस्ती हमारे करीब आए और मुंह दबाकर हमें उठा लिए तथा एक कमरे में ले जाते हुऐ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर उन लोगों के द्वारा हमारे सारे कपड़े फाड़ दिए गए जिसके बाद हम बाहर भी नहीं निकल सकते थे और मेरा मोबाइल तोड़ते हुए घटना को अंजाम दिया। अपनी हवस की आग बुझाने के बाद जब सभी चले गए तो आसपास के लोगों ने हमारी रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे और हमें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली महिला फौजी की पत्नी है जो मुजफ्फरपुर के खबरा में रहकर पढ़ाई करती थी इसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में खबरा के रहने वाले तीन लड़के गौतम, संजीत और गुड्डू पर FIR दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+