बिहार: NDA गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं ! नीतीश कुमार के विरोध में भाजपा के दो दिग्गज नेता
बिहार भाजपा के दो दिग्गज नेता ने बिहार समेत पूरे देश में धर्मांतरण कानून लागू करने की बात कही है। ग़ौरतलब है कि दोनों नेता बिहार के बेगूसराय से ही सांसद हैं।
पटना, 6 जून 2022। पैग़म्बर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा के विरोध में देश से विदेशों तक प्रदर्शन हो रहा है। इसके बाद भाजपा ने सफाई पेश करते हुए लेटर भी जारी किया। इसके साथ ही भाजपा ने अपने नेताओं को धार्मिक टिप्पणी से दूर रहने की हिदायत भी दी है। बावजूद इसके भाजपा के कुछ नेताओं को धार्मिक मुद्दों को लेकर बयानबाज़ी जारी है। इसी कड़ी में धर्मांतरण कानून के मुद्दे पर भाजपा और जदयू के बीच एक मत नहीं है।

गिरिराज सिंह और राकेश सिन्हा ने की धर्मांतरण कानून की मांग
बिहार भाजपा के दो दिग्गज नेता ने बिहार समेत पूरे देश में धर्मांतरण कानून लागू करने की बात कही है। ग़ौरतलब है कि दोनों नेता बिहार के बेगूसराय से ही सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह और बेगूसराय के ही राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने धर्मांतरण कानून की मांग की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश में धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनना चाहिए। देश में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है ये काफी चिंताजनक है। धर्मांतरण को हर हाल में रोकना होगा। धर्मांतरण रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए।
बिहार में धर्मांतरण कानून की कोई ज़रूरत नहीं- नीतीश कुमार
बेगूसराय में भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने भी बिहार में धर्मांतरण कानून बनाने की वक़ालत की है। धर्मांतरण कानून का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में धर्मांतरण कानून बनना चाहिए। यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है, इसे अनिवार्य होना चाहिए। समस्या गंभीर है तभी तो देश के 6 राज्यों में कांग्रेस राज धर्मांतरण कानून बना था। यह राज्यों में ही नही नहीं पूरे देश में फैल चुकी है। इसलिए पूरे देश में धर्मांतरण क़ानून लागू होना चाहिए। ग़ौरतलब है कि बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में धर्मांतरण विरोधी कानून की कोई ज़रूरत नहीं है। प्रदेश में सरकार जागरुक है और विभिन्न धार्मिक समुदायों के लोग यहां शांति से रहते हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: दिन भर में चट कर जाता है कई किलो राशन, खाना बनाते-बनाते पत्नियां परेशान












Click it and Unblock the Notifications