'अजब प्रेम की गजब कहानी', पहले हुई आशिक की पिटाई, फिर करवा दी शादी
बिहार में अजब-गजब प्रेम कहानी और पकड़ौओ शादी की खबर अकसर देखने को मिला जाती है, हाल ही में बिहार के बेगूसराय जिले से एक मामला सामने आया था जहां एक वेटनरी डॉक्टर का अपहरण कर जबरन शादी करवा दी गई थी।
पटना, 22 जून 2022। बिहार में अजब-गजब प्रेम कहानी और पकड़ौओ शादी की खबर अकसर देखने को मिला जाती है, हाल ही में बिहार के बेगूसराय जिले से एक मामला सामने आया था जहां एक वेटनरी डॉक्टर का अपहरण कर जबरन शादी करवा दी गई थी। वहीं नालंदा ज़िले से एक मामला सामने आया था जहां आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती को ग्रामीणों ने देख लिया था फिर मंदिर में उनकी शादी करवा दी थ। ठीक ऐसा ही बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से भी एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों ने की लड़के की जमकर पिटाई
प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था और युवती को मिलने के लिए खेत में बुलाया। लड़की के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। वहीं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ युवक और युवती को रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले तो गुस्साए ग्रामीणों ने लड़के की जमकर पिटाई की। उसके बाद दोनों परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों की जबरन शादी भी करवादी।

मोबाइल के ज़रिए हुई थई दोस्ती
ग्रामीणों ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक को मोबाइल के ज़रिए योगापट्टी थाना क्षेत्र की लड़की से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। चोरी-छुपे दोनों मिला करते थे। इस बार भी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। युवती को मिलने के लिए गांव के खेत में बुलाया जिसकी भनक लड़की के परिजन को हो गई थी। परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। उसके बाद गांव के ही राम जानकी मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा
नालंदा जिला के कांझियावां गांव से भी कुछ दिनों पहले एक ऐसा ही मामला सामने आया था। गांव में ही खंधा स्थित मक्के के घने खेत में प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हालत में मिला था। ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को ऐसी हालत में देखने के बाद दोनों की जबरन शादी रचा दी थी। युवक शादी नहीं करना चाह रहा था लेकिन ग्रामीणों के डर से उसे युवती के संग शादी रचानी पड़ी थी। ग्रामीणों का कहना था कि युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में खेत में पकड़े गए, जिसके बाद वहां भीड़ जुटने लगी। भीड़ में मौजूद लोगों ने प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवा दी। गांव के ही सुर्यमंदिर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग भरी।

शादी के लिए राज़ी नहीं था युवक
प्रेमिका के साथ पकड़ा गया युवक शादी करने के लिए राजी नहीं था जबकि युवती शादी करने के लिए तैयार थी। भीड़ के डर से युवक ने मन नहीं होते हुए भी युवती की मांग में सिंदूर भरा। दर्जनों ग्रामीणों के सामने युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर कर युवती को पत्नी का दर्जा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक दूसरे गांव का है। वह जहानाबाद जिला के करनौल थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव का निवासी है। उसकी बहन का कझियावां गांव में ससुराल है। अपनी बहन से मिलने के लिए वह आया था।
ये भी पढ़ें: पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को नंबर 1 बनाने की कवायद तेज़, अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे प्रदेश भ्रमण












Click it and Unblock the Notifications