Bihar News: ‘अजब बिहार की गजब पुलिस’, कार मालिक का कट गया हेलमेट नहीं पहनने का चालान
Bihar News: बिहार में सिर्फ बाइक पर हेलमेट नहीं पहनने का चालान नहीं कटता है, कार पर भी बिना हेलमेट का चालान कट जाता है। यह बात सुनकर आप भी हैरान होंगे कि ये क्या मामला है। दरअसल भागलपुर के रहने वाले कार मालिक को हेलमेट नहीं पहनने का चालान मोबाइल पर मिला है।
कार मालिक की मानें तो उनके पास टाटा अल्टरोज कार है, जिसका नंबर BR10AL2936 है। 3 दिसंबर की शाम 7.34 बजे गुमटी नंबर 3 भीखनपुर के पास बिना हेलमेट के कैमरे ने क़ैद कर लिया। 14 दिसंबर (गुरुवार) को मोबाइल पर इसका चालान मिला है।

कार मालिक ने कहा कि उनकी गाड़ी काफी महीने से सर्विस सेंटर में पड़ी है और हेलमेट नहीं पहनने का 1 हज़ार रुपये का चालान भेज दिया गया है। अब यह कौन समझाए कि कार चालक भी क्या हेलमेट पहनकर ड्राइव करेगा।
कंट्रोल एंड कमांड सेंटर कर्मियों की यह बड़ी लापरवाही है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो चालान मुझे मिला है उसमें शाम 7.34 बजे का वक्त है। मुझे तस्वीर मुझे मिली है वह दिन की है। वहां बाइक सवार बिना हेलमेट के नज़र आ रहा है, उसके मोटरसाइकिल का नंबर भी साफ दिख रहा है।
कार मालिक का कहना है कि जब दिन की तस्वीर है तो शाम में चालान कैसे कट गया। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की गड़बड़ी हो और इसका खामियाज़ा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। ग़ौरतलब है कि पटना और मुजफ्फरपुर में इस तरह की लापरवाही सामने आई थी।
टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से करीब दो महीने तक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को ऑटोमेटिक चालान नहीं काटने की हिदायत दी गई थी। अब भागलपुर ज़िले में यह नया मामला सामंने आया है। आम लोगों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि अपनी व्यवस्था सुधारे, या फिर अगर ऐसी गलती होती है तो उसकी शिकायत मिलने पर चालान तुरंत निरस्त किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications