Bihar के इन ज़िलों में डॉक्टरों की ड्यूटी हुई सख़्त, मोबाइल में Device लगाकर होगी निगरानी, जानिए मामला
Bihar में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार लगातार नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। वहीं AES वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की GPS से निगरानी की जाएगी।
Bihar में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी क्रम में नई-नई योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। वहीं अब प्रदेश में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी भी सख्त हो गई है। प्रदेश के 12 ज़िलों में AES के मद्देनज़र बने वार्ड में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद है या नहीं उस पर भी निगाह रखी जाएगी। इस बाबत प्रदेश सरकार ने GPS से उन्हें ट्रैक करने की योजना बनाई है। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके मोबाइल में लगे जीपीएस से ट्रैक किया जाएगा।

सेल्फी करनी होगी App पर अपलोड
AES (Acute Encephalitis Syndrome) प्रभावित जिलों में स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी के लिए GPS से ट्रैक करने का फ़ैसला लिया गया है। जीपीएस के ज़रिए चिकित्सकों और नर्सों की सुबह से लेकर रात तक निगरानी की जाएगी। AES वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स के आने और जाने का टाइम भी मॉनिटर किया जाएगा। इतना ही नहीं वह लोग आते कितने बजे हैं और जाते कितने बजे इन सब का भी रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी पर आने के बाद सेल्फी लेकर एप्प पर अपलोड करना होगा। सेल्फी ऐप्प पर अपलोड होते ही उनके आने का वक्त दर्ज हो जाएगा।

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
GPS के ज़रिए स्वास्थ्यकर्मियों की हर एक्टिविटीज़ पर नज़र रखी जाएगी। इस दौरान नर्स और डॉक्टर अगर टाइम पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। तो वह संबधित समय में कहां थे, इन सब बातों की भी जानकारी निकाली जाएगी। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर नियमनुसार कार्रवाई भी की जाएगी। जीपीएस के ज़रिए एइएस वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और नर्स की निगरानी संबंधित जिला मुख्यालय से की जायेगी।
Recommended Video

12 ज़िलों में होगी GPS से निगरानी
जीपीएस के ज़रिए ट्रैकिंग की जानकारी तो आपको मिल गई, आइए अब आपको बताते हैं कि किन-किन जिलों में निगरानी की जाएगी और वहां AES वार्ड में कितने स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पटना में 28, पश्चमी चंपारण में 27, समस्तीपुर में 21, सारण में 20 दरभंगा में 20, सिवान में 20, वैशाली में 19, पूर्वी चंपारण में 19, सीतामढ़ी में 18, मुजफ्फरपुर में 17, गोपालगंज में 14 और शिवहर में 03 स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है। AES वार्ड में ड्यूटी पर लगाए गए स्वास्थ्यकर्मियों ने GPS से निगरानी को सही बताया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्वास्थ्यकर्मी वक्त पर सेवाएं देंगे। ड्यूटी में लापरवाही करने से भी परहेज़ करेंगे।
ये भी पढ़ें: बिहार में ज़हरीली शराब ने फिर ली जान ! 6 महीने में सैकड़ों लोगों की जा चुकी है जान, छिपाए गए आंकड़े !












Click it and Unblock the Notifications