Adipurush Controversy: फ़िल्म में हुआ रामायण का इस्लामीकरण, भगवान हनुमान का गलत चित्रण- नितिन पुजारी
Adipurush Controversy News: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार प्रभाष की फिल्म का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नितिन पुजारी ने कृति सैनन और प्रभाष की फिल्म को नितिन पुजारी ने विवादित बताया है। वन इंडिया हिंदी के संवाददाता से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि इस फिल्म में रामायण का इस्लामीकरण करने की कोशिश की गई है।
सालासर बालाजी (राजस्थान) के नितिन पुजारी ने कहा कि फिल्म में हनुमान के ग़लत तरीके से चित्रण किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि रामायण के पात्रों को भी इस्लामीकरण की तरह दर्शाने का आरोप लगाया। फिल्म की तीखी आलोचना की।
नितिन पुजारी ने कहा कि हिंदू धर्म के आराध्य देवता हनुमान जी कि गल़त चित्रण की कड़ी निंदा करते हैं। आदिपुरुष फिल्म में माता सीता के सामने हनुमान जी का एक सम्मानजनक और श्रद्धापूर्ण चित्रण किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हनुमान जी को छाती पर हाथ रखते हुए झुककर इस्लामी तरीके से प्रणाम करते हुए दिखाना ग़लत है।

नितिन पुजारी ने कहा कि हाथ जोड़कर नमस्कार करना सनातनी तरीका है। फिल्म निर्माता की टीम में पूरी तरह से इस्लामिक कर्मचारी ऐसे दृश्यों और चित्रणों को जन्म दे सकता है। यह पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओं के खिलाफ है।
नितिन पुजारी ने अपनी बातों पर ज़ोर देते हुए कहा कि हिंदू महाकाव्यों (रामायण और महाभारत) के पात्रों का चित्रण शास्त्रों के मुताबिक किया जाना चाहिए। चित्रण की ज़िम्मेदारी योग्य कलाकारों को सौंपी जानी चाहिए, ताकि वह सांस्कृतिक महत्व को समझते हुए गहरी समझ और सम्मान के साथ किरदार निभा सकें।
श्री वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि "वृक्षमूले निरान्दो राक्षसीभिः परीवृताम्, निभृतः प्रणलः प्रहः सोऽभिगम्याभिवाद्य च (4) वहीं इसका अर्थ बताते हुए कहा कि पेड़ के नीचे सीताजी आनाशून्य होकर राक्षसियों के ही घिरी बैठी थीं। शांत और विनीतभाव से हनुमानजी ने उन्हें सामने जाकर प्रणाम किया, और चुपचाप खड़े हो गये (4)।
आदिपुरुष फिल्म में एक अभिनेत्री की कास्टिंग पर नितिन पुजारी ने कहा कि एक फिल्म में मा सीता का किरदार निभाती है और दूसरी फिल्म में बिकनी में डांस करती हुई नज़र आती है। उन्होंने इस तरह की कास्टिंग पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि ऐसे लोग हिंदू समुदाय का मज़ाक बनाते हैं। फिल्म पर आपत्ति दर्ज करते हुए बहिष्कार की भी बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications