'मरने के बाद भूत बनकर तुम को सताऊंगी'..डरी सहेलियों ने खा ली सल्फास की गोली

'मरने के बाद भूत बनकर तुम को सताऊंगी'..डरी सहेलियों ने खा ली सल्फास की गोली

औरंगाबाद, 10 अप्रैल: प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद प्रेमिका समेत उसकी पांच सहेलियों ने 08 अप्रैल की देर शाम जहर खा लिया था। जहर खाने से तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, तीन लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लड़कियों की हालत खतरे से बाहर है, वहीं तीसरी लड़की का अभी इलाज चल रहा है। इस मामले में अब बहेद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

 A young woman admitted to Gaya hospital has revealed the whole truth of consuming poison

जी हां...गया के मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक पीड़ित ने जो बताया वो काफी हैरान करने वाला है। पीड़िता ने बताया कि उसके सहेली ने इसके लिए उनपर दबाव बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली ने कहा कि हम जहर खा रहे हैं तो तुम भी खाओ...नहीं तो मरने के बाद भूत बनकर तुम लोगों को सताऊंगी। हमलोग साथ में रहते हैं तो साथ में ही मरेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी और प्यार में नाकाम रही मृतक ने भूत की ऐसी कहानी सभी के सामने रची कि उसकी सहेलियां भी डर गई। सभी ने जहर खा लिया, जिसमें तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन लड़कियां फिलहाल ठीक है। इन सभी सहेलियों का घर आस-पास ही है। स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ती भी थीं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने भी पीड़िता से बातचीत की।

बातचीत में उसने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आखिर उन्होंने जहर क्यों खाया। उसने कहा कि इसके लिए उनकी सहेली ने दबाव बनाया था कि हमलोग साथ में रहते हैं तो साथ में ही मरेंगे। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जहर खाने वाली सभी किशोरियों की आयु 12 से 16 साल के बीच की है। सभी अलग अलग घरों की रहने वाली हैं। एसपी ने ये भी कहा कि एक साथ सभी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी पूरी छानबीन की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छह में से एक किशोरी का प्रेम-प्रसंग अपनी भाभी के भाई से पिछले एक साले से चल रहा था। वह गुरूआ का रहने वाला है। उसका नाम बिट्‌टू है। किशोरी प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया था। प्रेमी ने इससे साफ इनकार कर दिया। बिट्‌टू के इनकार के बाद उसकी सहेली को गहरा सदमा लगा और उसने अपनी जान देने की बात तक कह डाली। लेकिन बिट्‌टू का दिल नहीं पसीजा।

6 सहेलियों के लिए सल्फास की छह गोलियां
प्यार में धोखा खाने के बाद किशोरी अपने गांव लौटी तो बाजार से सल्फास की गोलियां भी लेते आई। हमलोग साथ में रहते हैं तो साथ में ही मरेंगे। फिर सभी ने जहर खा लिया। जिसमें तीन की मौत हो गई। बाकी तीन लड़कियां फिलहाल ठीक है। तो वहीं, गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+