बिहार में एक और पुल ने ली 'जल समाधि', अररिया-सिवान, मोतिहारी के बाद अब किशनगंज में ढहा ब्रिज
Bihar Kishanganj Bridge Collapse: बिहार में पुल ढहने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक हफ्ते में पुल गिरने की चौथी घटना सामने आई है। इस बार किशनगंज जिले में 70 मीटर लंबा पुल ढह गया, जिसके बाद एक बार फिर प्रशासन सवालों के घेरे में है।
जानकारी के अनुसार जिले में बहादुरगंज और दिघलबैंक ब्लॉक को जोड़ने वाली कंकई नदी की सहायक नदी पर बना 70 मीटर लंबा पुल ढहने से दोनों शहरों के बीच संपर्क टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के अनुसार पुल का पिलर गिरा है।

Recommended Video
गुरुवार को कनकई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बना पुल ढह गया। बहादुरगंज प्रखंड के बांसबाड़ी श्रवण चौक पर मारिया नदी पर बना एक पुल भारी बारिश के बीच ढह गया। पुल को जोड़ने वाला एप्रोच पथ भी क्षतिग्रस्त हो गया है।बीते 10 दिनों के अंदर पुल गिरने की यह चौथी हैरान कर देने वाली घटना है।
यह पुल साल 2011 में मडिया नामक छोटी सहायक नदी पर बना था, जो कि बहादुरगंज ब्लॉक स्थित 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पुल था। बता दें कि मडिया नदी कनकई को महानंदा नदी से जोड़ती है।
पुल धंसने की बताई जा रही ये वजह
अधिकारियों ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ गया था और तेज बहाव के कारण पुल के बीच में स्थित कई खंभे करीब डेढ़ फीट नीचे धंस गए। मौके से लिए गए मोबाइल फोन के वीडियो, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, में पुल का बीच का हिस्सा ढीला दिखाई दे रहा था और लगभग तेज बहाव वाली नदी को छू रहा था, जिससे यह चिंता बढ़ गई थी कि यह कभी भी टूट सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना प्रमुख अभिनव परासर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल इलाके के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल करीब छह साल पहले बना था। सड़क विभाग भी मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच कर रहा है।
10 दिनों में चौथी घटना
बता दें कि पिछले सप्ताह सिवान और अररिया जिलों से पुल ढहने की तीन घटनाएं सामने आईं। 19 जून को अररिया में बकरा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा उद्घाटन से पहले ही ढह गया। इसके बाद 22 जून को सिवान में दरौंदा और महाराजगंज ब्लॉक को जोड़ने वाली नहर पर बना पुल भी ढह गया। तीसरा पुल पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 23 जून को गिरा था।












Click it and Unblock the Notifications