6th Phase Voting Bihar: BJP के दिग्गज नेता जीवेश मिश्रा का संगीन आरोप, बुर्के की आड़ में हो रहा ‘वोट जिहाद’
6th Phase Voting In Bihar: बिहार में छठे चरण के लिए मतदान जारी है, इसी क्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे भाजपा के दिग्गज नेता जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस पर संगीन आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट जिहाद का कर रही है, यह मुल्क के लिए सही नहीं है।
जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि मधुबनी लोकसभा सीट के जाले में मतदान के दौरान बुर्के की आड़ में फ़र्ज़ी वोटिंग की गई है। ग़लत मतदना करते हुए महिला वोटर्स को पकड़ा भी गया। एक पुरुष मतदाता भी दूसरे के नाम पर मतदान कर रहे थे, जो कि सरासर ग़लत है। यह वोट जिहाद है जो कि देश के हित में नहीं है।

देश भर में म मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में महिलाएं बुर्के की आड़ में फ़र्ज़ी मतदान कर रही है। फ़र्ज़ी मतदान कोई मामूली चीज़ नहीं है। देश के संविधान के मुताबिक अगर किसी प्रत्याशी को एक वोट कम आता है तो वह विजेता से उपविजेता बन जाता है।
इस बात का सबसे सटीक उदाहरण सीपी जोशी का है, जो कि सिर्फ एक वोट से चुनाव हारे थे। जीवेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव में एक वोट से हारने वाला इंसान जीते हुए प्रत्याशी से यह नहीं कह सकता कि मैं एक वोट से हारा हूं। इसलिए आप तीन साल कार्यकाल संभालिए और दो साल मैं कार्यकाल संभालूंगा।
एक वोट की अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि किसी मतदान केंद्र पर एक फ़र्ज़ी वोटिंग हुई और वहां का उम्मीदवार एक वोट से हारा। तो उसकी पूरी मेहनत तो बेकार हो गई। फ़र्ज़ी मतदान पर 420 का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई होनी चाहिए। हमारी सरकार आने के बाद हम इस मुद्दे को मज़बूती से रखेंगे।
भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने कहा कि बुर्का हटाकर चेहरा देखने का जिन लोगों कोकाम दिया गया है, उनके साथ बदसलूकी की जा रही है। बुर्का हटाकर चेहरा दिखान बोलने पर मना कर दिया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। मधुबनी के जाले में एक बूथ पर मतदाताओं की तादाद 300 से ज्यादा नहीं है, लेकिन वहां 428 वोट डाले जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications