Bihar News: महाराष्ट्र दस्ताना फैक्ट्री में लगी आग, बिहार के 4 मज़दूरों की जलकर मौत, जानिए मामला

Bihar News: देश भर में लोग नये साल पर जश्न मना रहे हैं, वहीं बिहार के मधुबनी जिला में मातम पसर गया। दरअसल महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के ग्लव्स (दस्ताना) फैक्ट्री (संभाजीनगर गांव) में आग लगने से बिहार के चार मज़दूरों की जलकर मौत हो गई।

बिहार के मधुबनी जिला निवासी मज़दूरों की जलकर मौत होने की ख़बर सुनने के बाद से ही परिवार और ग्रामीणों के बीच मातम पसरा हुआ है। नये साल के जश्न की जगह परिवार के लोग मातम मना रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जलकर मौत हुए मज़दूरों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

4 workers from Bihar burnt to death in fire in Aurangabad Maharashtra glove factory News In Hindi

मरने वाले लोगों की पहचान मधुबनी जिला के मिर्जापुर निवासी (लदनियां थाना क्षेत्र) 64 वर्षीय मोहम्मद मुश्ताक, 29 वर्षीय कौसर आज़म (भतीजा), 25 वर्षीय मोहम्मद इकबाल (भतीजा), इसके अलावा जमुनिया निवासी (बाबूबरही थाना क्षेत्र) 35 वर्षीय मोहम्मद मरगूब के रूप में हुई है।

कौसर आज़म के भाई मोहम्मद इरशाद ने इस पूरे घटना की जानाकरी परिवार के लोगों दी। शनिवार की रात सवा दो बजे के करीब दस्ताना फैक्ट्री में आग लगी थी। मज़दूर काम करने के बाद फैक्ट्री में ही सो जाते थे। आग लगने की वजह से 6 लोग जल गए जिसमें बिहार के 4 मज़दूरों की मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया। वही अधजेल शवों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे की ख़बर के बाद से ही पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि नये साल पर खुशियों की ख़बर आती है, लेकिन मेरे लिए तो नये साल ने मातम ला दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए मरगूब डेढ़ महीने पहले संभाजीनगर कमाने के लिए गया था। अपने पीछे चार साल का बेटा और तीन साल की बेटी को छोड़ा गया है। पत्नी भी प्रेग्नेंट थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+