युवती को उठाकर खेत में ले गए मनचले, एक करता रहा गलत काम, बाकी बना रहे थे वीडियो
Bihar के सारण जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवती को बदमाशों ने अगवा कर लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar के छपरा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को 4 युवक ने अगवा कर लिया और खेत में ले जाकर ग़लत काम किया। मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को युवती सरस्वती पूजा के दौरान हुए कार्यक्रम को देख कर लौट रही थी। 15 वर्षीय युवती को 4 युवकों ने उठा लिया और खेत में ले गए। एक मनचला युवती के साथ गंदा काम करता रहा और बाकी तीन मनचले वीडियो बनाते रहे । किसी तरह पीड़िता बदमाशों के चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंची, उसके बाद युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता की आपबीती सुन्ने के बाद परिजनों ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं 3 और आरोपियों की तलाश कर रही है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए उन्होंनो डर से पुलिस को देर से सूचना दी। यह पूरी घटना कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

युवती को उठाकर खेत में ले गए बदमाश
नाबालिग युवती शनिवार (28 जनवरी) की रात 10 बजे गांव में हो रहे सरस्वती पूजा कार्यक्रम देखने गई थी। कार्यक्रम देखकर लौटने के दौरान मनचलों ने उसे रास्ते में घेर लिया और जबरदस्ती उठाकर खेत ले गए। वहां युवती के साथ गंदा काम किया और वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रविंदर यादव समहोता चंदा टोला निवासी को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं।

रविंद्र नाम के युवक ने किया गंदा काम!
पीड़िता ने बताया कि पूजा कार्यक्रम से लौटने के दरान रविंद्र अपने 3 साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। जबरन उठा कर खेत में ले गए और रविंद्र ने गंदा काम किया अन्य वीडियो बनाते रहे। बुधवार शाम को पीड़िता के परिजनों ने कोपा थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। अजीत कुमार (थाना अध्यक्ष) ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। FIR दर्ज होने के दो घंटे अंदर ही मुख्य आरोपी रविंदर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों को मिल रही थी जान से मारने की धमकी
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना की जानकारी देते हुए अजीत कुमार (कोपा थानाध्यक्ष) ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ किया गया है, एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजन डरे हुए थे इसलिए देर से मामले की जानकारी मिली। मेडिकल जांच के लिए महिला कॉन्स्टेबल के साथ पीड़िता को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया था।
ये भी पढ़ें: Viral Video: प्रेमी जोड़े ने भाग कर रचाई शादी, दोनों ने वीडियो जारी कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications