Viral Video: प्रेमी जोड़े ने भाग कर रचाई शादी, दोनों ने वीडियो जारी कर कही ये बात
Viral Video की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। वहीं लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच कर दोनों को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Viral Video: प्रेमी जोड़े के बीच घर से भागकर विवाह करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले का है, जहां प्रेमी और प्रेमिका ने भागकर कोर्ट में शादी कर ली और वीडियो जारी कर विवाह की बात दुनिया के सामने रखी है। वीडियो में प्रेमी जोड़े यह कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि दोनो शादी से खुश हैं और घूमने गए हैं, कुछ दिनों बाद घर वापस आ जाएंगे। वहीं युवती ने अपने परीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?
Recommended Video

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो
राजगीर के प्रेमी युगल द्वारा घर से भागकर शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो दिख रहा युवक सौरव कुमार बस स्टैंड का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं वीडियो में दिख रही युवती का नाम चांदनी है और राजगीर बाजार की रहने वाली है बताई जा रही है। प्रेमी और प्रेमिका ने कोर्ट में शादी करने की बाद वीडियो में बताई है, वहीं उन्होंने कुछ दिन बाद राजगीर लौटने की बात कही है।

युवक के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण का मामला
वायरल वीडियो में लड़की ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से भागकर शादी की है, कुछ दिन बाद वह घर वापस आ जाएंगे। पुलिस प्रशासन उनके सास ससुर को परेशान नहीं करे। वही इस पूरे मामले में लड़की के परिजनों राजगीर थाने में युवक सौरभ के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। प्राथमिकी में लड़की को नाबालिग बताया गया है। लड़की और लड़का ने जिस एफिडेविट के साथ कोर्ट मैरिज की बात कही है, उसके मुताबिक लड़की बालिग है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
लड़की के आधार कांड संख्या 21********61 में दर्ज जन्मतिथि 15/5/2003 है। इसके मुताबिक लड़की 19 साल सात महीने की है। वहीं इस मामले में राजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि परिजन के द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। इस पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल किया गया है, उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Love Affair: प्रेमिका से मिलने हवाई जहाज़ से पहुंचा प्रेमी, एक गलती की वजह से पहुंच गया सलाखों के पीछे












Click it and Unblock the Notifications