बिहार: अवैध शराब के मामले में 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 गिरफ्तार
पटना। बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से हुई 13 लोगों की मौत के मामले में एक ओर जहां नीतीश सरकार के पूर्ण शराबबंदी के दावे पर सवाल उठ रहे है तो वहीं, पुलिस की भूमिका भी निशाने पर है। लापरवाही बरतने के आरोप में फिलहाल 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, बिहार में शराबबंदी के नीतीश सरकार के दावे को तब बड़ा झटका लगा था जब बीते बुधवार को जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से 6 को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
शुरुआती जांच के आधार पर एसपी रवि रंजन कुमार ने एसएचओ समेत 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके पीछे पुलिसकर्मियों की लापरवाही को वजह बताया गया है। एसपी ने कहा कि शराबबंदी कानून के तहत पुलिसकर्मियों को छापेमारी या जांच करनी चाहिए जो उन्होंने समय पर नहीं की और अवैध शराब बनाने का काम चलता रहा।












Click it and Unblock the Notifications