Lok Sabha Chunav: बिहार की सियासत में ग्लैमर का तड़का, लाखों फॉलोअर्स के साथ राजद को सपोर्ट करेंगी ये नेत्री

Seema Kushwaha RJD News: बिहार में लोकसभा के लिए होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए 28 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन दाखिल करने के बाद पक्ष और विपक्ष के नेता चुनावी प्रचार में जुटेंगे। मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न रणनीतियों के तहत प्रचार प्रसार की शुरुआत हो गई है।

चुनावी प्रचार के दौरान प्रदेश की सियासत में ग्लैमरस तड़का भी लगाने से राजनीतिक पार्टियां नहीं चूक रही हैं। इसी क्रम में बिहार युवा महिला नेत्री लाखों चाहने वालों के साथ लालटेन की रोशनी को तेज़ करने के लिए राजद में शामिल हो चुकी हैं।

2024 Lok Sabha Chunav bihar Seema Kushwaha With RJD Leader Tejashwi Yadav Pollitics News Hindi

युवा महिला नेत्री सीमा कुशवाहा सोशल मीडिया स्टार है। उनके फेसबुक पर 15 लाख से ज्यादा चाहने वालों (फॉलोअर्स) की तादाद है। रोहतास जिले से ताल्लुक रखने वाली सीमा सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर चर्चित हुईं।

जिला परिषद सदस्य रह चुकी सीमा अपने फॉलोवर्स के बलबूते सियासत में भी काफी अच्छी पकड़ बना चुकी है। प्रदेश की सियासत में भी मज़बूत पकड़ रखने वाली सीमा की अन्य प्रदेशों में भी फैन फॉलोइंग है। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर फॉलोअर्स की बात करें तो फेसबुक पर 15 लाख से ज्यादा, इंस्टाग्राम पर पांच लाख के करीब, एक्स (ट्वीटर) पर 96 हज़ार से ज़्यादा और यूट्यूब पर 33 हज़ार के करीब तादा है।

सीमा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी सक्रिय रहती है। सियासत से लेकर परिवारिक लम्हों को वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। खूबसूरती के मामले में वह फिल्म जगत की अभिनेत्रियों को भी ख़ासा टक्कर देती है। आपको बता दें कि जिला परिषद सदस्य रहने के बाद भी सीमा कुशवाहा कई सियासी पार्टियों से जुड़ी रहीं।

लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। इसके साथ ही यह चर्चा तेज़ है कि वह लोकसभा चुनाव में राजद के लिए प्रचार प्रसार भी करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की टिकट पर चुनावी दांव भी खेल सकती हैं।

राजद में शामिल होने से पहले वह वीआईपी (मुकेश सहनी की पार्टी )से भी जुड़ी हुई थी। जुलाई 2023 में उन्होंने वीआईपी की सदस्यता ली थी। इसके बाद उन्होंने तेजस्वी से मुलाक़ात करते हुए राजद में शामिल हो गई। सीमा कुशवाहा के पति भी उनके साथ सियासत में सक्रिय हैं।

2020 के विधानसभा चुनाव में वह रालोसपा (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी) की प्रदेश महासचिव की ज़िम्मेदारी निभा रही थी। टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ ही चुनावी बिगुल फूंकने का ऐलान कर बिहार की सियासत में सुर्खियों बटोरी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+