Bihar By Elections 2024: बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव,जानिए कैसा रहा है सियासी इतिहास
Bihar By Elections 2024 News Update: चुनाव आयोग ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव क्यों हो रहा है, इसका सियासी इतिहास कैसे रहा है, आइए विस्तार से जानते हैं।
सुदामा प्रसाद की जीत की वजह से तरारी में हो रहा उपचुनाव

तरारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (पहले पीरो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) आरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्दर आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में तरारी सीट से भाकपा-माले नेता सुदामा प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। 2024 लोकसभा चुनाव में सुदामा प्रसाद ने आरा लोकसभा सीट से जीत दर्ज की, इसके बाद यह सीट खाली हुई थी।
तरारी विधानसभा सीट से पहली बार (1951-1957) देवीदयालय राम ने सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया टिकट पर जीता था। वहीं 1957-1962 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेत्री सुमित्रा देवी ने पार्टी का परचम बुलंद किया। 1962-1967 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इन्द्रमणि सिंह विधायक रहे।
1967-1969 तक संघठ सोशलिस्ट पार्टी उम्मीदवार आर एम राय ने जीत दर्ज की। वहीं 1969-1972 तक वारसी संघठ सोशलिस्ट पार्टी के नेता राम इकबाल सिंह विधायक रहे। छठवीं बार 1972-1977 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता जय नारायण ने पार्टी का परचम बुलंद किया।
1977-1980 तक रघु पति गोपे (जनता पार्टी) विधायक रहे। आठवीं बार 1980-1985 मुनि सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) विधायक रहे। नौंवी बार 1985-1990 तक रघु पति गोपे (लोक दल) विधायक रहे। दसवीं बार 1990-1995 तक चन्देर दीप सिंह (इंडियन पीपुल्स फ्रंट) के नाम विधायक की कुर्सी रही।
1995-2000 तक कान्ति सिंह (जनता दल) ने विधायक का तमगा अपने नाम किया। 2000-2005 नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ऊर्फ़ सुनील सिंह (समता पार्टी) विधायक रहे। 2005-2010 नरेन्द्र कुमार पाण्डेय (जनता दल (यूनाइटेड) विधायक रहे। 2010 - 2015 नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जनता दल (यूनाइटेड) की टिकट पर दोबार जीत दर्ज की। 2015-2020 तक सुदामा प्रसाद ने जीत दर्ज की इसके बाद 2020 में भी उन्होंने अपने नाम जीत का तमगा किया। 2024 में आरा से सांसद बने,तो यह सीट खाली हुई।
सुधाकर सिंह की जीत की वजह से रामगढ़ में हो रहा उपचुनाव
राजद के विधायक सुधाकर सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से चुनावी दांव खेला और सांसद चुने गए। इसके बाद रामगढ़ सीट खाली हुई और अब वहां उपचुनाव होने हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट से साल 2020 में राजद नेता पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने विधायक बने थे।
बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ विधानसभा सीट आती है। इस विधानसभा के अंदर नूआंव, रामगढ़ और दुर्गावती प्रखंड आते हैं। इस सीट पर राजद का वर्चस्व माना जाता रहा है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह 1985 से 2005 तक लगातार 6 बार यहां से विधायक रहे।
2009 और 2010 में लगातार दो बार अंबिका यादव राजद की टिकट पर चुनाव जीता । 2015 में भाजपा के अशोक कुमार सिंह पहली बार रामगढ़ से विधायक चुने गए। 2020 में सुधाकर सिंह ने दोबारा राजद का यहां पर परचम बुंलद किया।
सुरेंद्र यादव की जीत की वजह से बेलागंज में हो रहा उपचुनाव
बेलागांज विधानसभा सीट से साल 2020 के चुनाव में राजद नेता सुरेंद्र यादव ने जीत दर्ज की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जहानाबाद संसदीय सीट से सुरेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद बेलागंज सीट खाली हुई। बेलागंज सीट से लगातार बीस साल (2000 से लेकर 2020 तक) लगातर सुरेंद्र यादव ने पार्टी का परचम बुलंद किया।
जीतन राम मांझी की जीत की वजह से इमामगंज में हो रहा उपचुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में इमामगंज विधानसभा सीट से प्रदेश पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जीत दर्ज की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी ने चुनावी दांव खेला और गया लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद इमामगंज सीट खाली हुई और अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
2015 के विधानसभा चुनाव में भी जीतन मांझी इमामगंज सीट से जीत दर्ज की थी। इमामगंज सीट के सियासी इतिहास पर नज़र डाले तो 1957 में पहली बार चुनाव हुआ था। अंबिका प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की थी। 1967 में अनुसूचित जाति के लिए इस सीट को आरक्षित कर दिया गया था। उस दौरान कांग्रेस नेता डी राम ने चुनाव जीते था।
कांग्रेस ने 1980, 1985 के चुनाव तक इस सीट पर कब्जा जमाए रखा था। 1990 में जदयू नेता उदय नारायण ने पार्टी का परचम बुलंद किया था। 1995 में रामस्वरूप पासवान ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2000, 2005 और 2010 के चुनाव में लगातार 3 बार उदय नारायण चौधरी जीत दर्ज की। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में जीतन मांझी इस सीट पर अपना वर्चस्व कायम किया।












Click it and Unblock the Notifications