Bihar News: NDA सरकार के दस साल बेदाग, UPA के सात मंत्रियों को जाना पड़ा जेल- सुशील मोदी

Bihar Politics: बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार दस साल का अपना ऐसा बेदाग कार्यकाल पूरा कर रही है।

इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार के दस साल में करोड़ों रुपये के घोटालों के आरोप सिद्ध हुए और उनके सात मंत्रियों को जेल जाना पड़ा।

10 years of NDA government were spotless, seven UPA ministers had to go to jail - Sushil Modi

सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष के कारण राफेल विमानों की खरीद में घोटाले और किसी उद्योगपति को अनुचित लाभ पहुंचाने का शोर मचाया या प्रधानमंत्री के लिए "चौकीदार चोर है" जैसी अमर्यादित टिप्पणी की, लेकिन इन सारे मामलों में सरकार को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिली।

अपने बयान के लिए राहुल गांधी को न्यायालय में क्षमायाचना भी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि दयानिधि मारन, पवन कुमार बंसल, डी राजा, वीरभद्र सिंह, अशोक चह्वाण और अश्विनी कुमार यूपीए सरकार के ऐसे मंत्री थे, जिन्हें भ्रष्टाचार के कारण जेल की सजा हुई।

सुशील मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार में 1.67 लाख करोड़ का कोल ब्लॉक घोटाला हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय के सारे अवंटन रद किये। इसके विपरीत एनडीए के समय कोल ब्लॉक का आवंटन नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ और देश में कोयले का रिकार्ड उत्पादन हुआ।

यूपीए सरकार के समय 1.76 लाख करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला हुआ, जबकि एनडीए शासन में 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भारत सरकार को 1.5 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। भारत सबसे तेज गति से 5 जी इंटरनेट सेवा का विस्तार करने में सफल रहा। भ्रष्टाचार -मुक्त दूरसंचार नीति की वजह से आज भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट (10 रुपये/जीबी) उपलब्ध है।

संसद में प्रस्तुत श्वेत पत्र 2014-2024 के बीच प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान एनडीए सरकार और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार (2004-2014) के 10-10 सालों के शासन-कुशासन के बीच ठोस आंकड़ों के आधार पर स्पष्ट अंतर बताने वाला एक स्वच्छ दर्पण है, जिसमें कांग्रेस अपना चेहरा नहीं देखना चाहती।

बिहार की एनडीए सरकार में वित्त मंत्री रह चुके श्री सुशील मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश की अर्थव्यवस्था नीतिगत पंगुता और भ्रष्टाचार दोहरी बीमारी से पीड़ित होकर आइसीयू में पहुँच गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी के बड़े और कड़े फैसलों के बूते आज भारत की अर्थव्यवस्था 10 वें स्थान से उठ कर 5 वें स्थान पर है और इसे 7 फीसद की विकास दर के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढती आर्थिकी के रूप में देखा जा रहा है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, ढांचागत विकास में तेजी और वित्तीय अनुशासन के बल पर एनडीए सरकार को तीसरे कार्यकाल का जनादेश मिलना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+