पुणे के अलावा राउरकेला ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल मेयर्स चैलेंज के फाइनल में बनाई जगह
ओडिशा का राउरकेला भारत के उन दो शहरों में शहरों में शहरों में शामिल हो गया है जिन्होंने ब्लूमबर्ग-2021 ग्लोबल मेयरर्स चैलेंज के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
भुवनेश्वर, 17 जून। ओडिशा का राउरकेला भारत के उन दो शहरों में शामिल हो गया है जिन्होंने ब्लूमबर्ग-2021 ग्लोबल मेयरर्स चैलेंज के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। राउरकेला के अलावा महाराष्ट्र के पुणे शहर ने भी फाइनल में जगह बनाई है। इन दोनों शहरों ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल मेयर्स चैलेंज की 2021 के 50 चैंपियन शहर की लिस्ट में जगह बनाई है।

बता दें कि इस वैश्विक प्रतियोगिता में 99 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया था। ब्लूमबर्ग सिटीज नेटवर्क की वेबसाइट के अनुसार, दुनिया भर के 631 शहरों ने इस साल की शुरुआत में इस प्रतियोगता के लिए आवेदन किया था, उनमें से, वैश्विक विशेषज्ञों की एक समिति ने प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए COVID-19 के मद्देनजर उभरने के लिए 50 सबसे नवीन शहरी समाधानों का चयन किया है। राउरकेला को सौर ऊर्जा से चलने वाले कोल्ड स्टोरेज और कचरे को कम करने के लिए महिला उद्यमिता का समर्थन करने में अपने असाधारण नवाचार के लिए एक चैंपियन शहर के रूप में चुना गया है। नगर प्रशासन ने इस अभिनव और टिकाऊ पहल के कार्यान्वयन के लिए एनआईटी राउरकेला आधारित कृषि तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा समाधान स्टार्टअप कोयल फ्रेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ भागीदारी की थी।
यह भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में अकेले लड़ेगी कांग्रेस' वाले बयान पर संजय राउत ने दिखाए तेवर, कहा- फिर हम भी...
राउरकेला की सफलता की कहानी- बता दें कि इस शहर में फल-सब्जी बेचने वाले 700 से अधिक पंजीकृत व्यापारियों के पास फल सब्जियों के भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण 30 प्रतिशत सब्जी या तो खराब हो जाती थी या उसे कम दामों पर बेचना पड़ता था। ऐसे व्यापारियों की मदद करने के लिए जिला प्रसाशन अब सौर ऊर्जा से चलने वाले कोल्ड स्टोरेज तक उनकी पहुंच बढ़ाना चाहता है, जिनकी जिम्मेदारी महिला उद्दमी संभालेंगी।
राउरकेला महानगर निगम के आयुक्त दिव्यज्योति परिड़ा ने कहा कि यह हमारे लिए अच्छी खबर है कि राउरकेला शहर ब्लूमबर्ग-2021 ग्लोबल मेयर्स चैलेंज के अंतिम चरण में है। हमने प्रस्ताव दिया था कि हम कैसे मिशन शक्ति ग्रुप और स्वयं सहायता समूहों की मदद से आर्थिक विकास करेंगे और सोलर बेस्ड कोल्ड स्टोरेज उपलब्ध कराकर लोगों तक ताजी सब्जियां और फल पहुंचाएंगे। प्रतियोगिता का अंतिम दौर 23 जून से अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हर शहर अपने-अपने प्रस्ताव पर काम करेगा और उसे अगले स्तर पर ले जाएगा।
इन 50 प्रतिस्पर्धी शहरों में से 15 शहरों को सर्वश्रेष्ठ के रूप में चुना जाएगा और प्रत्येक को 1 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा, ब्लूमबर्ग विभिन्न स्तरों पर तकनीकी सहायता और सलाह प्रदान करेगा। ब्लूमबर्ग के संस्थापक और न्यूयार्क के पूर्व मेयर माइकल आर ब्लूमबर्ग ने कहा ये 50 शहर कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए नए तरीके लेकर आए हैं। राउरकेला के अलावा भारत के केवल पुणे शहर इस प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह बना पाया है।












Click it and Unblock the Notifications