'वह मानसिक रूप से बीमार है, वर्षों से चल रहा इलाज', स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मारने वाले की पत्नी बोली
सहायक पुलिस उप-निरीक्षक गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मैंने अभी न्यूज पर मामले को सुना। मुझे कैसे पता होगा? मैं घर पर हूं।

Health Minister Naba Kishor Das: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को एक पुलिसकर्मी गोपाल दास ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावर पुलिसकर्मी को पकड़ लिया है। आरोपी हमलावर पुलिसकर्मी की पत्नी ने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका वर्षों से इलाज चल रहा है। उन्हें दवाई दी जा रही है।
सहायक पुलिस उप-निरीक्षक गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मैंने अभी न्यूज पर मामले को सुना। मुझे कैसे पता होगा? मैं घर पर हूं। मैंने आज सुबह से उसके साथ बात नहीं की है जब उसने हमारी बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि मेरा पति मानसिक रूप से बीमार है और पिछले सात-आठ वर्षों से उसका इलाज चल रहा है। दवा लेने के बाद वह सामान्य व्यवहार करेगा। आखिरी बार जब वह पांच महीने पहले घर आया था। ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास को आज राज्य के झारसुगुड़ा जिले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक गोपाल दास ने गोली मार दी। मंत्री के सीने में गोली लगी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जब मंत्री अपनी कार से बाहर निकले तो सिपाही ने कम से कम चार से पांच गोलियां चलाईं। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जिन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। यह घटना जिले के ब्रजराजनगर कस्बे में उस समय हुई जब मंत्री एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई गोपाल दास के रूप में हुई है और पुलिस को अभी तक फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत, ASI ने मारी थी गोली, PM मोदी और CM पटनायक ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications