ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत, ASI ने मारी थी गोली, PM मोदी और CM पटनायक ने जताया शोक
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर जानलेवा हमले के बाद उनकी मौत हो गई। भुवनेश्वर में उनका इलाज चल रहा था।

ब्रजराजनगर जानलेवा हमले की बाद ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास (Naba Kishore Das) की मौत गई। उन्हें भुनेश्वर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री पर हमला उस वक्त हुआ जब वे एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मंत्री पर कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एएसआई ने गोली मारी थी।
रविवार को ओडिशा के ब्रजराजनगर में स्वास्थ्य मंत्री नबा दास एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उनका स्वागत करने के लिए भीड़ जमा हुई थी। एक चश्मदीद के अनुसार, इस दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद एक पुलिस कर्मी नजदीक से गोली चलाकर भागते हुए देखा गया।
भुवनेश्वर किया गया था एयरलिफ्ट
गोली लगने के बाद मंत्री को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया। नब किशोर दास बीजद के वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में उन्होंने शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाया था। मंदिर में अपने इस दान को लेकर वो सुर्खियों में थे।
पीएम मोदी और सीएम पटनायक ने जताया शोक
पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा सरकार के मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नब दास सरकार और पार्टी दोनों की संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।
Recommended Video

-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications