ओडिशा: कोरोना मैनेजमेंट में इंटर्न डॉक्टर्स निभा रहे हैं बेहद अहम भूमिका
भुवनेश्वर। सुवम कुमार ने नॉर्मल टाइम में कभी भी ICU में मेडिकल इंटर्न के रूप में ड्यूटी नहीं की। हालांकि, वेंटिलेटर पर रहने वालों सहित गंभीर रोगियों की निगरानी करना और उनके उपचार के बारे में निर्णय लेना उनका डेली रूटीन रहा है। वीएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR) से पढ़ाई खत्म करने के बाद सुवम सीधे सुंदरगढ़ में कोरोना अस्पताल पहुंच गए। यहां आने और आईसीयू में काम शुरू करने से पहले उन्हें सिर्फ तीन दिन की ट्रेनिंग दी गई। आपको बता दें कि बीते 3 मई को पीएम मोदी ने कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए एक बैठक की थी। इसमें यह निर्णय लिया गया कि देश में कोरोना प्रबंधन में मेडिकल इंटर्न को तैनात किया जाए।

ओडिशा सरकार ने उसी दिन तत्काल प्रभाव से 500 मेडिकल इंटंर्स को कोरोना मरीजों के उपचार से लेकर ऑक्सीजन सप्लाई और हेल्पडेस्क के काम के लिए अस्पतालों में तैनात कर दिया। पिछले दो हफ्तों से, वो महामारी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि एमबीबीएस के साढ़े चार महीने पूरे होने के बाद, उत्तीर्ण छात्रों को इंटर्न के रूप में तैनात किया जाता है। उन्हें हाउस सर्जन भी कहा जाता है। इस दौरान वो मरीजों की देखभाल और प्रत्यक्ष अनुभव सीखते हैं। लेकिन इस बार ज्यादातर इंटर्न को कॉलेज से सीधे कोरोना अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
सरकारी अधिकारियों ने कहा कि असाधारण स्थिति ने ऐसी व्यवस्थाओं को जन्म दिया है जो असामान्य लग सकती हैं। ओडिशा सरकार के तकनीकी सलाहकार जयंत पांडा ने कहा, 500 इंटर्न की उपलब्धता ने राज्य को अस्पताल में भर्ती होने के बढ़ते मामलों के बीच स्थिति का प्रबंधन करने में मदद की। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर एमबीबीएस और नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों को भी तैनात करेगी।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications