हम साथ मिलकर इस आपदा को अवसर में बदल सकते हैं- फिक्की ओडिशा की बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री अरुण कुमार साहू

ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण कुमार साहू आज कहा कि कोरोना एक अभूतपूर्व परिस्थिति है और इस आपदा को अवसर में बदलने का यह सबसे बेहतर समय है।

भुवनेश्वर, 28 जून। ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण कुमार साहू आज कहा कि कोरोना एक अभूतपूर्व परिस्थिति है और इस आपदा को अवसर में बदलने का यह सबसे बेहतर समय है। हमें इसे संकट के रूप में नहीं लेना चाहिए। यह संकट का सामना करने, उसे महसूस करने और उसे अवसर मे बदलने का समय है और हमें ऐसा करना ही होगा क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा चारा नहीं है।

Arun Kumar

फिक्की ओडिशा राज्य परिषद द्वारा 'शिक्षा/उच्च शिक्षा पर प्रभाव और आगे की राह' विषय पर आयोजित की गई वर्चुअल बैठक में मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए साहू ने कहा कि हमें कोरोना की परिस्थिति के साथ जीना सीखना होगा। पिछले डेढ़ सालों में कोरोना ने आर्थिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि, 'कोरोना की दूसरी लहर ने राज्य और जनता को आर्थिक और सामाजिक तौर पर प्रभावित किया है, लेकिन हमें संकट को अवसर में बदलना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में लगाया गया दो सप्ताह का लॉकडाउन

शिक्षा प्रणाली पर कोरोना के प्रभाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा साहू ने कहा कि हमें छात्र मानसिकता का विश्लेषण करना चाहिए और यह केवल छात्र की नहीं बल्कि माता-पिता, हितधारकों, संस्थानों और सरकार की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि वर्चुअल मोड की तुलना में फिजिकल टीचिंग और लर्निंग मोड बेहतर हैं। लेकिन आज हमें डिजिटल शिक्षा पर ध्यान देना होगा। पिछले साल, महामारी से पहले हमने विश्वविद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न कॉलेजों में 2,400 से अधिक लेक्चररों की नियुक्ति की थी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार कक्षाओं में मेंटरिंग सिस्टम अपनाने की भी योजना बना रही है।

वहीं, KIIT और KISS संस्थापक और सांसद, अच्युत सामंत ने कहा कि संस्था का अभाव छात्रों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है क्योंकि उनका कोई सामाजिक संपर्क नहीं हो पा रहा है, लेकिन डिजिटल शिक्षा ने इस क्षेत्र में क्रांति ला दी है। उन्होंने कहा कि इस महामारी ने ओडिशा में शिक्षा क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। बच्चे, अभिभावक और अध्यापक सभी समान रूप से प्रभावित हुए हैं। लेकिन यह नई तकनीक को अपनाने और इस महामारी से उत्पन्न चुनौती से लड़ने का समय है।

इस बैठक में केएमबीबी ग्रुप ऑफ एजूकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के संस्थापक और विधायक सौम्या रंजन पटनायक, उद्योग विभाग, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा, ओडिशा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और प्रोफेसर अशोक कुमार दास, फिक्की ओडिशा राज्य परिषद की अध्यक्ष मोनिका नैय्यर पटनायक, सीवी रामा ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष संजीव कुमार राउत, एसओए यूनिवर्सिटी के कुलपति, प्रोफेसर अशोक कुमार महापात्रा समेत प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के 75 लोगों ने हिस्सा लिया और सभी ने शिक्षा से जुड़े पहलुओं पर अपनी राय दी। फिक्की ओडिशा राज्य परिषद के प्रमुख संजीव कुमार मोहंती ने बैठक में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्ति किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+