'मलेरिया मुक्त भारत अभियान को हासिल करने वाला पहला राज्य बनेगा ओडिशा'
भुवनेश्वर, 16 सितंबर। मलेरिया के खिलाफ ओडिशा सरकार ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास ने सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम को मलेरिया नो मोर इंडिया ने ओडिशा सरकार के साथ मिलकर शुरू किया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत सेवा भवन ऑफिस में की गई। नबा किशोर ने कहा कि मुझे इस अभियान की शुरुआत करते हुए खुशी हो रही है। जरूरत के अनुसार आईईसी, बीसीसी टूल के साथ आशा वर्कर और साथी रेडी कार्यकर्ता इसे लोगों तक पहुंचाएंगे ओडिशा सरकार ने मलेरिया नो मोर इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। मुझे भरोसा है कि ओडिशा पहला राज्य होगा जोकि मलेरिया मुक्त अभियान को हासिल करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मलेरिया नो मोर इंडिया ओडिशा सरकार का भरोसेमंद साथी है, इसे प्राइवेट हेल्थ प्रोवाइडर्स के साथ काम करने पर जोर देने की जरूरत है। इस अभियान की मदद से ओडिशा को मलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है। मलेरिया नो मोर यूएस के एमडी केली विल्स ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि मलेरिया नो मोर ओडिशा सरकार का साथी है, हमे इसपर गर्व है। पिछले चार साल से मलेरिया को खत्म करने का अभियान चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications