ओडिशा सरकार ने फेरीवालों के लिए खोला खजाना, 26 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि की जारी

भुवनेश्वर, जून 8। कोरोना महामारी की वजह से पिछले डेढ़ साल के अंदर दो बार लगाए गए लॉकडाउन के कारण मजदूर और गरीब लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। लोगों के सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे में ओडिशा सरकार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आई है। राज्य सरकार उन लोगों की मदद कर रही है जो आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वाले लोगों की रोजी-रोटी को सबसे अधिक प्रभावित किया है। पिछले डेढ़ साल से इन लोगों का काम ऐसा ठप्प हुआ है कि इन्हें उससे उभरने में बहुत वक्त लगेगा, इसलिए ओडिशा सरकार ने ऐसे लोगों की मदद का ऐलान किया है।

Naveen patnaik

87 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को होगा फायदा

दरअसल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 26.29 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया। ये राशि उन्होंने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से शहरी इलाकों के स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जारी की है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की इस मदद से 87,657 लोगों को लाभ मिलेगा।

पिछले महीने पत्रकारों के परिवार को दी थी मदद

आपको बता दें कि हाल ही में ओडिशा सरकार ने उन पत्रकारों के परिवार को भी आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था, जिन्होंने कोरोना महामारी में अपनी जान गंवा दी। राज्य सरकार ने 55 लाख रुपए 7 पत्रकारों के परिवारों को दिया था। इसमें 15-15 लाख रुपए की मदद हर परिवार को मिली थी।

https://hindi.oneindia.com/news/bhubaneswar/odisha-govt-launches-ekamra-scheme-santrup-mishra-appoints-as-pac-chairman-622266.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+