ओडिशा ने 7 शहरी वन बनाने का किया फैसला, भुवनेश्वर और कटक में सरकार ने इन जगहों को किया चिह्नित

भुवनेश्वर, सितंबर 8। ओडिशा सरकार ने राज्य को हरा-भरा बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा फैसला किया है। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने भुवनेश्वर और कटक और उसके आसपास सात शहरी वन विकसित करने का निर्णय लिया है। शहरी हरित क्षेत्रों में तेजी से विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास के कारण पेड़ों की कटाई के मद्देनजर, राज्य सरकार ने यह फैसला किया है।

Naveen patnaik

शहरी क्षेत्रों में हरियाली और वृक्षारोपण की समीक्षा

प्रस्तावित शहरी वनों को वन भूमि या खाली भूमि पर ओडिशा वन विकास निगम (OFDC) के साथ दो शहर स्थानीय निकायों की मदद से विकसित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव एस सी महापात्रा की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में फैसला किया गया। इस बैठक में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हरियाली और वृक्षारोपण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस के 37 हजार नए मरीज, COVID-19 | SARS-CoV-2 | वनइंडिया हिंदी

    छह शहरी वनों के संभावित साइट

    इन शहरी वनों के लिए कई संभावित स्थान भी चुन लिए गए हैं। इसमें भुवनेश्वर में - एकमरा कानन, औषधीय पौधा ज्ञान केंद्र, स्मृति वन, एकमरा वन, जयदेव वाटिका और आगामी शहरी वन नगर वन शामिल है। जबकि, कटक शहर में नंदन वन और आरोग्य वन को बुनियादी ढांचे, पार्किंग और सुविधाओं के साथ शहरी जंगलों में विकसित किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+