ओडिशा सरकार ने अंडग्रैजुएट कोर्सेस के लिए लॉन्च किया वेब पोर्टल, इस तरह घर बैठे होगी पढ़ाई

भुवनेश्वर, जुलाई 9। कोरोना महामारी के कारण पिछले डेढ़ साल से शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नुकसान हुआ है और अभी भी हालात खराब होने की आशंका है। ऐसे में ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत स्टेट यूनिवर्सिटी के यूजी पाठ्यक्रमों के लिए वर्चुअल ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के लिए इस वेब पोर्टल की शुरुआत की गई है।

Job

24 घंटे लेक्चर डाउनलोड कर सकते हैं छात्र

शिक्षा मंत्री अरुण साहू ने कृषि भवन में vtputkal.odisha.gov.in पोर्टल लॉन्च किया। जानकारी के मुताबिक, इस पोर्टल पर कला, विज्ञान और वाणिज्य के विभिन्न विषयों के लेक्चर अपलोड किए जाएंगे। छात्र संबंधित क्षेत्रों के शिक्षकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो को चौबीसों घंटे में कभी डाउनलोड कर देख सकते हैं।

इन विषयों के लेक्चर हुए अपलोड

शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर कहा, "फिलहाल, पहले और दूसरे सेमेस्टर के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, ओडिया, इतिहास, अंग्रेजी, मनोविज्ञान और व्यावसायिक अर्थशास्त्र के मुख्य पेपरों पर ई लेक्चर अपलोड किए गए हैं, हम बहुत जल्द अधिक विषयों को शामिल करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+