ओडिशा के सुंदरगढ़ में अब खत्म होगी पीने के पानी की समस्या, तीन इन स्ट्रीम स्टोरेज प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
भुवनेश्वर, जुलाई 5। ओडिशा सरकार ने ईब नदी और सफी नदी पर तीन इन स्ट्रीम स्टोरेज स्ट्रक्चर के निर्माण की मंजूरी दी है। राज्य सरकार के इस कदम से सुंदरगढ़ के निवासियों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। सुंदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और बीजद के राज्य महासचिव योगेश सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है।

करोड़ों के खर्च से पूरी होगी परियोजना
उन्होंने कहा कि सरकार ने कोप्सिंघा और कुडाबागा में ईब नदी पर दो और किंजिरमा में सफी पर तीन भंडारण संरचनाओं के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। कोप्सिंघा और कुडाबागा परियोजनाओं की अनुमानित लागत क्रमश: 221 करोड़ रुपये और 186 करोड़ रुपये होगी, जबकि किंजिरमा में 91 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आपको बता दें कि तीनों परियोजनाएं सुंदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड में आएंगी।
अगले 15 दिनों में टेंडर जारी होने की संभावना
आपको बता दें कि सरकार की यह मंजूरी से जल संसाधन विभाग के उस प्रस्ताव की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें ईब नदी पर कम ऊंचाई वाले पुल-सह-बैराज को बनाने की बात कही गई है।यह प्रस्ताव 2013 से अनिश्चित रखा गया है। सिंह ने आगे बताया कि किंजिरमा परियोजना के लिए अगले 15 दिनों में टेंडर जारी होने की संभावना है। हालांकि, अन्य दो परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी होने में तीन महीने का समय लग सकता है। ईब नदी सदर, तंगरपाली और सुबदेगा ब्लॉक के साथ सुंदरगढ़ शहर के लिए एक जीवन रेखा है। हालांकि, निकटवर्ती छत्तीसगढ़ में पानी के अपस्ट्रीम के नियमन के कारण गर्मियों के दौरान नदी सूख जाती है।












Click it and Unblock the Notifications