ओडिशा: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को फ्री एजुकेशन, विधवाओं को पेंशन देगी पटनायक सरकार

भुवनेश्वर मई 18: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को घोषणा की कि कोविड प्रभावित परिवारों की विधवाओं और अनाथ बच्चों को मधुबाबू पेंशन योजना के तहत कवर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रभावित बच्चों को मुफ्त शिक्षा की सुविधा भी मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरपंचों के पास अपने क्षेत्राधिकार में जिलाधिकारी जैसी ताकतें जारी रहेंगी। वे लॉकडाउन लगा सकते हैं।

Odisha Govt Declares Assistance To The Family Of People Who Succumb To coronavirus

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य के सभी दलों की वर्चुअल मीटिंग बुलाई और कोरोना की स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने इस अहम बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लि। मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक योगदान देने की बात कही। कोरोना काल में कई परिवार तबाह हुए हैं। ओडिशा सरकार मधुबाबू पेंशन योजना के तहत उन बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगी, जिनके मां-बाप कोरोना संक्रमण का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं। विधवाओं को भी पेंशन के जरिए राहत पहुंचाने की योजना तैयार की गई है।

नवीन ने विधायकों से अपील की कि वे जनता को कोविड के उचित व्यवहार के बारे में शिक्षित करें। सीएम ने घोषणा की, सरकार गरीब लोगों को प्रदान करने के लिए मिशन शक्ति समूहों से मास्क की खरीद सहित कोविड प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों में सहायता के लिए एमएलएएलएडीएस से 50 लाख रुपये तक के खर्च की अनुमति देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'सरकार कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और मुझे कोविड के खिलाफ इस जंग में माननीय विधायकों का सहयोग मिलने की उम्मीद है।

सीएम पटनायक ने कहा कि, जन प्रतिनिधि के रूप में लोगों के साथ आपका संपर्क अधिकतम होता है। मैं आप में से प्रत्येक से व्यक्तिगत रूप से अपना और अपने परिवार का ख्याल रखने का अनुरोध करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+