ओडिशा सरकार का ऐलान, नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को मिलेगा नगद इनाम
ओडिशा सरकार ने शनिवार को ऐलान किया कि राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण में राज्य के जो खिलाड़ी पदक जीतेंगे, उनको नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रतियोगिता को 26 अक्टूबर से गोवा में आयोजित किया जाएगा।
ओडिशा खेल और युवा सेवा विभाग के मुताबिक व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाओं के लिए स्वर्ण पदक विजेता को 5 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 3 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।

ओडिशा दल में 180 महिलाओं सहित 300 से अधिक एथलीट शामिल होंगे और 31 खेलों में भाग लेंगे। ओलंपिक शैली के मल्टीस्पोर्ट इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ने वाली 43 खेल विधाएं शामिल होंगी। इस आयोजन में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
37वें राष्ट्रीय खेलों में पदक स्तर पर कई नए स्पोर्ट सब्जेक्ट की शुरुआत होगी, जिनमें बीच फुटबॉल, रोल बॉल, गोल्फ, सेपकटकरा, स्क्वे मार्शल आर्ट, कलियारापट्टू और पेनकक सिलाट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नौकायन और तायक्वोंडो पिछले संस्करण के दौरान बाहर होने के बाद खेलों में विजयी वापसी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications