OERC ने डिस्कॉम की कैपेक्स योजनाओं पर मांगी जनता की राय
भुवनेश्वर। ओडिशा विद्युत नियामक आयोग (ओईआरसी) ने टाटा पावर द्वारा प्रबंधित चार वितरण कंपनियों के व्यापार और पूंजीगत व्यय योजना पर उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगा है। आपको बता दें कि चार बिजली वितरण कंपनियों - TPCODL, TPWODL, TPSODL और TPNODL ने ओईआरसी के साथ 2021-22 के लिए अपने पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) योजना के अनुमोदन के लिए आवेदन दायर किए थे। इसी प्रकार, टीपीडब्ल्यूओडीएल, टीपीएसओडीएल और टीपीएनओडीएल ने इस वित्तीय वर्ष के लिए अपनी व्यवसाय योजना के अनुमोदन के लिए आवेदन दायर किए थे, जिन्हें ओईआरसी द्वारा जन सुनवाई के माध्यम से निपटाने के लिए कहा गया है।

डिस्कॉम के आवेदन आयोग की वेबसाइट (www.orierc.org) और संबंधित उपयोगिताओं के पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। जो लोग इच्छुक सदस्य हैं वो 21 जून, 2021 तक डिस्कॉम के आवेदनों पर अपनी आपत्ति/सुझाव दर्ज कर सकते हैं। वितरण उपयोगिताओं को 25 जून तक आपत्तिकर्ताओं के जवाबों पर अपना प्रत्युत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। ओईआरसी ने सभी आवेदनों पर 29 जून को वर्चुअल मोड के माध्यम से सुनवाई करने का निर्णय लिया है। निर्धारित तिथि तक आपत्ति/सुझाव दर्ज करने वाले आपत्तिकर्ताओं को पूर्वाहन 11.00 बजे सुनवाई में भाग लेने के लिए लिंक प्रदान किया जाएगा।
आयोग ने संभावित आपत्तिकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे सुनवाई के लिए लिंक प्रदान करने के लिए अपने आपत्ति पत्रों में अपनी ई-मेल आईडी/व्हाट्सएप नंबर का उल्लेख करें।












Click it and Unblock the Notifications