ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब पार्ट टाइम बीएड कोर्स कर सकेंगे सेवारत शिक्षक
भुवनेश्वर, 30 सितंबर। ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग ने सेवारत शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए अंशकालिक शिक्षा स्नातक (बीएड) पाठ्यक्रम खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह पाठ्यक्रम अभी केवल उत्तरी ओडिशा, फकीर मोहन, राजेंद्र और संबलपुर विश्वविद्यालयों में ही शुरू किया जाएगा। इस बात की जानकारी गुरुवार को विभाग की तरफ से दी गई है।

विभाग ने गुरुवार को जानकारी देते हुए चारों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को नए सत्र में पाठ्यक्रम खोलने के लिए पत्र लिखा। अंशकालिक पाठ्यक्रम की अवधि तीन शैक्षणिक वर्षों की होगी। इस कोर्स को शिक्षक प्रवेश की तिथि से अधिकतम पांच वर्ष की अवधि में पूरा कर सकेंगे। यह स्कूल इंटर्नशिप और स्कूल-आधारित गतिविधियों के साथ आमने-सामने शिक्षण के संयोजन के रूप में पेश किया जाएगा। वहीं, सामान्य बीएड कोर्स दो साल की अवधि के लिए कराया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि पाठ्यक्रम में कार्यक्रम के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष में कम से कम 120 दिनों के लिए आमने-सामने शिक्षण होगा। इसके अलावा सेवाकालीन शिक्षकों के लिए 60 दिनों की अवधि के लिए एक स्कूल इंटर्नशिप भी होगी।
इस कोर्स के लिए प्रत्येक यूनिवर्सिटी 50 छात्रों को प्रवेश दे सकेंगे। अतिरिक्त सचिव रमाकांत नायक ने कहा, "पाठ्यक्रम उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए है, जो पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करते समय कम से कम दो साल के लिए पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में सेवा में हैं।
ये् भी पढ़ें- ओडिश सरकार की नई पहल, अंगदान करने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये












Click it and Unblock the Notifications