ओडिशा: बस में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 9 की हालत गंभीर
भुवनेश्वर। ओडिशा में गंजम जिले के ब्रह्मपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के बाद बस में आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग को बुझाया गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए। डीएम विजय कुलांगे ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। 9 अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को कटक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जंगलडप्पू से आने वाली चिकाराड़ा बाउंड बस 11 केवी पॉवर ट्रांसमिशन लाइन से टकराई, जिसके बाद बस में आग लग गई। आग लगते है आग को बुझाने के लिए पुलिस और फायर बिग्रेड टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बस में बैठे लोग एक अपने गांव के पास एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। चीफ फायर ऑफिसर सुकांत सेठी ने बताया कि बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। बस में फंसे लोगों को भी निकाल लिया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications