सीएम पटनायक ने छात्रों से किया संवाद, 5T कार्यक्रम के सचिव ने गंजम जिले में की योजना की प्रगति की समीक्षा

हिंजिली ब्लॉक के सासाना अंबागांव हाई स्कूल के छात्रों को सोमवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करने का मौका मिला।

भुवनेश्वर, 17 अगस्त। हिंजिली ब्लॉक के सासाना अंबागांव हाई स्कूल के छात्रों को सोमवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करने का मौका मिला। क्षेत्र में शुरू किए जा रहे स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम के बारे में छात्रों से चर्चा करते हुए नवीन पटनायक ने नई सुविधाओं के साथ अपने अनुभव पर बातचीत करते हुए छात्रों को पढ़ाई में इसका पूरा लाभ उठाने की सलाह दी।

CM Patnaik

स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा मीरा स्वान ने कहा कि जब मुझे मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला तो मैं बहुत खुश हुई। नवीन पटनायक ने इस दौरान गांव के सरपंच से भी बातचीत की और स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, गार्डन आदि सहित रिनोवेट किए गए स्कूल परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में हुए विकास पर खुशी जाहिर की। उन्होंने गंजम के विधायकों को 21 से 28 अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का दौरा करने का निर्देश दिया। इससे पहले, सीएम के निर्देशानुसार, मुख्यमंत्री परिवर्तन और पहल (5T) सचिव वीके पांडियन रविवार को गंजम पहुंचे और महत्वाकांक्षी 'हाई स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन' कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करने के लिए हिंजिली ब्लॉक के 23 हाई स्कूलों का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: ओडिश सरकार की नई पहल, अंगदान करने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये

इस दौरान उन्होंने गंजम के कलेक्टर विजय अमृता कुलंगे, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों और समुदाय के सदस्यों के साथ महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए विस्तृत चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत गंजम जिले में 22 ओडिशा आदर्श विद्यालयों सहित 133 उच्च विद्यालयों का काया कल्प किया जाएगा।

सचिव वीके पांडियन ने कहा कि 5T पहल का उद्देश्य स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तब्दील करना है। ये स्कूल ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर रूम, विज्ञान प्रयोगशालाओं, पेयजल सुविधाओं, स्वच्छ शौचालयों आदि से लैस होंगे। बता दें कि 5T पहल के तहत राज्य सरकार का उद्देश्य राज्य में बदलाव लाने के लिए 5T (टीम वर्क, टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइम लिमिट) को लागू करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+