ओडिशा: नवीन पटनायक ने PM मोदी को लिखा खत, पुरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का किया आग्रह

भुवनेश्वर। International Airport in Odisha ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने की मांग की है। नवीन पटनायक ने इस आग्रह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुरी शहर में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाए।

jagannath puri

एयरपोर्ट बनने से दुनियाभर के श्रद्धालु जुड़ेंगे पुरी से

नवीन पटनायक ने खत में लिखा है कि पीएम मोदी नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्राथमिकता के आधार पर पुरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना की शुरुआत करने के लिए कहें। पटनायक ने कहा कि इस प्रस्तावित एयरपोर्ट का नाम भी श्री जगन्नाथ पुरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा उन्होंने कहा कि पुरी में एयरपोर्ट बन जाने से दुनियाभर से श्रद्धालुओं को यहां आने में काफी मदद मिलेगी।

एयरपोर्ट के निर्माण में मदद करेगी राज्य सरकार- नवीन पटनायक

नवीन पटनायक ने कहा है कि राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भूमि में चिह्नित कर ली है और राज्य सरकार एयरपोर्ट के निर्माण में हर तरह की संभव मदद के तैयार रहेगी। नवीन पटनायक ने कहा कि कोर्णाक का सूर्य मंदिर भी पुरी से केवल 35 किलोमीटर दूर है जो यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। ऐसे में वहां जाने के लिए भी विजिटर्स पुरी एयरपोर्ट का ही इस्तेमाल करेंगे। पटनायक ने कहा, "हम मानते हैं कि पुरी आध्यात्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनने की क्षमता रखता है।"

भगवान जगन्नाथ का निवास स्थान है पुरी शहर

आपको बता दें कि ओडिशा का पुरी शहर भगवान जगन्नाथ के निवास के रूप में जाना जाता है, ये चार धामों में से एक है और दुनिया भर के हिंदू हर साल इस मंदिर का दौरा करते हैं। जग्ननाथ पुरी रथ यात्रा यहां का एक विश्व प्रसिद्ध वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+