ओडिशा: कालाहांडी को नवीन पटनायक ने दी 2000 करोड़ रुपए की सौगात, 57 प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन

भुवनेश्वर। ओडिशा के कालाहांडी जिले को हमेशा से भूख और गरीबी का केंद्र ही कहा जाता रहा है, लेकिन अब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में यहां की तस्वीर बदलती जा रही है। कालाहांडी को अब भूख और गरीबी नहीं बल्कि विकास का मॉडल कहा जाता है। हाल ही में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस जिले में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इसके अलावा 1064 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई 57 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कोरोना महामारी के प्रकोप में पहली बार किसी सार्वजनिक सभा में कालाहांडी पहुंचे थे।

Naveen patnaik

कालाहांडी के लिए वरदान है इंद्रावती नदी- नवीन पटनायक

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दौरान कालाहांडी जिले में आए परिवर्तन के लिए इंद्रावती नदी को श्रेय दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रावती नदी हमारी मां है और कालाहांडी की जीवन रेखा। यह अपने जल की हर बूंद से कालाहांडी को समृद्ध कर रही है। कालाहांडी लोगों के शरीर में नदी का पानी रक्त बनकर बह रही है। इस दौरान सीएम ने एक म्यूजियम का उद्घाटन किया और कहा कि ये म्यूजियम पूरी दुनिया को कालाहांडी की कहानी बताएगा।

कालाहांडी से है मेरा विशेष लगाव- नवीन पटनायक

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दौरान कहा कि कालाहांडी जिले के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैं भी कालाहांडी के लोगों को बहुत प्यार करता हूं। कालाहांडी की मिट्टी में मेरा जितना बूंद खून-पसीना बहा है, यहां के विकास के लिए मैं उससे 10 गुना ज्यादा परिश्रम करूंगा।

मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नवीन पटनायक ने इस सभा में जिन 57 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें से एक है इंद्रावती लिफ्ट नहर प्रणाली जो 986.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित है। 43.26 किमी कंक्रीट नहरों और 1,142 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइनों से युक्त सिंचाई प्रणाली, 25,275 हेक्टेयर क्रॉपलैंड की सिंचाई करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा सीएम ने 10 पेयजल परियोजनाएं, 13 चेक डैम, फूड पार्क, पावर फीड लाइन और सड़कों और पुलों का भी उद्घाटन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+