Bhopal News: पुलिस की गिरफ्त से जालसाज आमोल को भागने में छोटे भाई अजय ने की थी मदद, सीहोर से पकड़ा गया आरोपी

भोपाल के लालघाटी चौराहे पर रेड सिग्नल होते ही पुलिस के गिरफ्त से हथकड़ी खिसकाकर फरार हुए शातिर जालसाज अमोल गोड़गे को पुलिस ने सीहोर से गिरफ्तार कर लिया है।

Younger brother Ajay helped Amol escape from police custody, accused arrested from Sehore

भोपाल जिला न्यायालय से सेंट्रल जेल जाते वक्त लालघाटी चौराहा से हथकड़ी खिसकाकर फरार हुए शातिर जालसाज को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के भाई ने उसकी पुलिस गिरफ्त से भागने में मदद की थी। आरोपी जीप से कूदने के बाद स्कूटी से पीछा कर रहे अपने भाई के साथ बैठकर रायसेन और फिर सीहोर पहुंचा था। जहां से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर 1 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन थानों में 1 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी आमोल डोगरे 22 साल का है और साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही उसके पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को चार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जहां से कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों को सरकारी जीत से तीन पुलिसकर्मी सेंट्रल जेल दाखिल करने ले जा रहे थे तभी आरोपी लालघाटी चौराहे पर हथकड़ी खिसकाकर, जीभ से कूदकर फरार हो गया।

ऐसे हुआ था फरार

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चौहान ने बताया कि जब पुलिस आरोपियों को कोर्ट से जेल दाखिल करने के लिए निकली, तभी आरोपी का अमोल डोगरे का भाई स्कूटी लेकर पुलिस की जीप का पीछा करते हुए लालघाटी तक पहुंचा। जहां पर पहले से बनी योजना के मुताबिक आरोपी आमोल जीप से कूद कर भागा। और अपने भाई के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। आरोपी के भागने के बाद कोहेफिजा थाना में केस दर्ज कराया गया। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों को आरोपी की तलाश में रवाना किया गया था।

सीहोर से पकड़ा गया आरोपी

Recommended Video

    पुलिस की गिरफ्त से जालसाज आमोल को भागने में छोटे भाई अजय ने की थी मदद, सीहोर से पकड़ा गया आरोपी

    आरोपी को उसके भाई अजय ने स्कूटी से उसे हबीबगंज नाका पर छोड़ा। जहां से वह 11 मील होते हुए मंडीदीप पहुंचा। यहां से अपने दोस्तों की मदद से रातीबड़ होते हुए सीहोर पहुंचा। यहां पर वे रेन बसेरा में ठहरा। तब तक पुलिस ने आरोपी अमोल का सुराग लगा लिया था। बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने सीओ रेन बसेरा में दबिश दी। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। आमोल सीहोर से होते हुए इंदौर भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी अमोल के छोटे भाई अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+