भोपाल में हैवानियत की हद पार, झाड़-फूंक के बहाने 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने की गंदी हरकत

भोपाल के थाना बिलखिरिया क्षेत्र में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 22 साल के आरोपी ने गंदी हरकत कर दी। जिसके बाद महिला ने उसका हाथ दांत से काटा और अपने आप को बचाया।

भोपाल, 17 अप्रैल। राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसमें आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल बिलखरिया थाना क्षेत्र में लकवा पीड़ित 65 साल की महिला के साथ 22 साल के युवक ने गंदी हरकत की। आरोपी ने लकवा झाड़ने के बहाने महिला के शरीर को बैड टच किया। झाड़-फूंक करते-करते उसने महिला के प्राइवेट पार्ट को छूना शुरु कर दिया। उसके मंसूबे भाप महिला ने उसे पीछे धकेला और उसके हाथ में दांत से काट लिया। आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है।

 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने की गंदी हरकत

बिलखिरिया थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने बताया कि गुप्ता इलाके में रहने वाली 65 साल की महिला पैरालिटिक है। वह चल फिर नहीं पाती। घिसट-घिसटकर कर चलती है। शनिवार दोपहर 3 बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान पानी पीने के लिए घर के अंदर गई, तभी इलाके में रहने वाला 22 साल का लादेन उर्फ अर्जुन पहुंचा।

उसने बुजुर्ग से कहा कि वह झाड़ फूंक कर लकवा ठीक कर देता है। वृद्धा उसके झांसे में आ गई। वह झाड़-फूंक करने लगा। इस बीच उसने महिला के साथ गंदी हरकतें शुरू कर दी और उसके प्राइवेट पार्ट को टच करने लग गया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी के हाथ में काट लिया।

घर में अकेली थी वृद्धा महिला

थाना प्रभारी राम बाबू ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया। इसके साथ ही इलाज कराया गया है। वृद्धा की हालत ठीक है। घटना के समय वह घर में अकेली थी। उनका बेटा काम पर गया था। घटना की जानकारी लगने के बाद वह घर लौटा। इसके बाद वह मां को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+