Bhopal: कबाड़ के जुगाड़ से बनी दुनिया की सबसे बड़ी रूद्रवीणा को भोपाल के अटल पथ पर किया गया स्थापित
भोपाल में कबाड़ से बनी दुनिया की सबसे बड़ी "रूद्र वीणा" को अटल पथ पर इंस्टॉल कर दिया गया है। रवीना 28 फीट लंबी, 12 फीट ऊंची और 10 फीट चौड़ी है।

राजधानी भोपाल में कबाड़ के जुगाड़ से बनाई गई 5 टन वजनी विश्व की सबसे बड़ी रूद्रवीणा को अटल पथ पर स्थापित कर दिया गया है। प्रदेश में स्वच्छता को लेकर नगर निगम के साथ मिलकर काम करें पवन देशपांडे ने कबाड़ की जुगाड़ से इस वीणा को तैयार किया है। इस वीणा को बनाने में 5 टन स्क्रैप का इस्तेमाल किया गया है। बुधवार को शाम 5 बजे अटल पथ पर प्लेटिनम प्लाजा के पास चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय ने रूद्र वीणा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी उपस्थित रहे। नीचे विस्तार से जानिए इस वीणा को कैसे किया गया तैयार...

विशाल वीणा को बनाने में खर्च हुए 15 लाख
भोपाल के अटल पथ पर स्थापित की गई विशाल रूद्रवीणा को बनाने में करीब 15 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए गए। इसे बनाने के लिए चैन, बेरिंग, वायर, चेन स्पाकेट, क्रैंक साफ्ट, क्लच प्लेट, ड्रम व्हील, चार पहिया वाहनों की कमानी समेत अन्य स्क्रैप का इस्तेमाल किया गया है। अटल पथ पर लोकार्पण करने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने रूद्र वीणा को लेकर पवन देशपांडे की जमकर तारीफ की।

20 लीटर पेंट का किया गया उपयोग
रूद्र वीणा को रंगों से भरने के लिए 20 लीटर पेंट और 50 लीटर वार्निश का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह वीणा आकर्षक दिखाई दे। यहां सेल्फी प्वाइंट ही बनाया गया है। साथ ही इसमें आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। यहां लोगों को बैठकर संगीत सुनाने की सुविधा भी रहेगी।

कबाड़ से रेडियो भी बना चुके हैं पवन
इससे पहले पवन देशपांडे राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर 3 टन वजनी रेडियो भी बना चुके हैं। इसके अलावा 30 हजार प्लास्टिक की बोतलों से कोरोना वैक्सीन सिरेंज, बड़े तालाब के पास 1250 किलो वजनी गिटार और भोपाल नगर निगम का लोगो भी बना चुके है।

देशपांडे की भोपाल में ये पांचवी कलाकृति
अटल पथ पर लगाएगा यह रोज मीणा पवन देशपांडे की पांचवी कबाड़ के जुगाड़ से बनाई गई कलाकृति है। ऐसे 10 लोगों की टीम ने 6 महीने में बनाकर तैयार किया है। दावा किया जा रहा है कि कबाड़ के जुगाड़ से बनी इस तरह की यह वीणा विश्व की सबसे बड़ी रूद्र वीणा होगी। इस रूद्र वीणा को स्थापित करने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया। इसे इंस्टॉल करने में करीब 4 घंटे और 14 कलाकारों की टीम लगी रही। इसे ट्रॉले से लाने में करीब 6 घंटे लगे। यह रूद्रवीणा 5 टन वजनी यानी 50 क्विंटल इसका वजन है।












Click it and Unblock the Notifications