जिहाद शब्द पर बवाल, दिग्विजय सिंह ने लिखा- फ्रॉड बाबा सनातन धर्म पर कर रहे प्रवचन, नरोत्तम ने किया पलटवार

mp politics news: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चाओं में रहते हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह ने भोपाल में आयोजित शिव महापुराण कथा खत्म होने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि अज्ञानी सनातन धर्म विरोधी RSS के स्वयं सेवकों और विश्व हिंदू परिषद के बाबाओं को जिहाद का क्या मतलब होता है वह समझाओ। हालांकि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहीं गई कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का जिक्र नहीं किया।

दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जिहाद का मतलब है क्या? "जिहाद एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है प्रयत्न करना नैतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए की जाने वाली जद्दोजहद या संघर्ष किसी जायज मांग के लिए भरपूर कोशिश करना या आंदोलन और जिसका मतलब मेहनत और मशक्कत करना भी है क्या पढ़ाई व रोजगार में मेहनत और मशक्कत करना भी "जिहाद" है?

word Jihad Digvijay Singh wrote Fraud Baba is preaching on Sanatan Dharma Narottam Mishra retaliated

फ्रॉड बाबा सनातन पर देने लगे प्रवचन: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या करें जब अनपढ़ लोग शक्तिशाली पदों पर पहुंच जाते हैं। फ्रॉड बाबा लोग सनातन धर्म पर प्रवचन करने लगते हैं, तो क्या देश व सनातन धर्म विनाश की ओर नहीं जाएगा? हर हिंदू धर्म के आयोजनों में क्या नारा लगता है- "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो। प्राणियों में सद्भावना हो। विश्व का कल्याण हो। इतने व्यापक सोच के हिंदू सनातन धर्म को कुछ लोग कितना संकुचित कर रहे हैं। हमें दुख है। हे प्रभु इन अज्ञानियों को सद्बुद्धि दें।

नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार

दिग्विजय सिंह की ट्वीट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को सनातन धर्म और संतों का अपमान करने की आदत हो चुकी है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा लव जिहाद को लेकर बेटियों को दिए गए संस्कार की बात तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कांग्रेस के नेताओं को अखर गई। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कितनी मासूमियत से यह बात कही और क्या डेफिनिशन दी है। दिग्विजय सिंह कभी आपने यह परिभाषा आईएसआई पीएफआई अलकायदा सिम्मी को समझाई? आपको बस आदत बन गई है सनातन का अपमान करने की सनातन धर्म पर हमला करने की। नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि लाडली बहना योजना को लेकर बहनों के उत्साह और समर्थन को देखकर दिग्विजय और कमलनाथ अब ऊटपटांग बोल रहे हैं।

मिश्रा ने कमलनाथ, प्रियंका गांधी से पूछा सवाल

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को प्रदीप मिश्रा की कथा से जोड़ते हुए कहा कि कल भोपाल में प्रदीप मिश्रा जी ने लव जिहाद को लेकर बच्चियों को संस्कार की बात की। सुरक्षा के ऊपर उन्होंने ज्ञान दिया। आपको यही अखर गई और आपने सुबह ही संतो को ढोंगी करार दे दिया। मैं कमलनाथ, प्रियंका गांधी से सवाल पूछना चाहता हूं, जो धर्म का चोला ओढ़ कर आते हैं कि दिग्विजय सिंह ने जो सनातनी संतो के बारे में बोला है, इस आपत्तिजनक बयान को क्या आप सही मानते हैं तो हां करो। यदि नहीं मानते तो कार्रवाई करें।

कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने दिया था ये बयान

बता दे भोपाल में आयोजित शिव महापुराण कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया था। मिश्रा ने कहा कि 'देश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए बेटियों को परिवार से ही संस्कार दिए जाने की जरूरत है। बेटियों के पास भी कटार होनी चाहिए।' इसके अलावा पंडित मिश्रा ने कई ऐसे बयान दिए जो चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+