मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए भोपाल के जंबूरी मैदान में महिलाओं ने CM शिवराज को बांधा रक्षासूत्र

राजधानी भोपाल में आयोजित जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में "मुख्यमंत्री लाडली बहना" के लिए महिलाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को रक्षा सूत्र बांधा है।

भोपाल के जंबूरी मैदान में महिलाओं ने CM को बांधा रक्षासूत्र

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित प्रस्फुटन समितियों और स्वैच्छिक संगठनों के 35 हजार प्रतिभागियों के महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने सभी प्रतिभागियों पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष द्वय जितेंद्र जामदार, विभाष उपाध्याय कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीएम शिवराज ने कहा कि जन अभियान परिषद ने अद्भुत काम किया है। यह स्वंयसेवी संगठनों का, समाजसेवियों का और छोटी संस्थाओं का एक ऐसा महा संगठन बन गया है जिसने सब सेवा करने वालों को एक प्लेटफार्म पर खड़ा कर दिया है। हम सब ऐसे पथ के राही हैं जो मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के नए आसमान में ले जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ ने सीएमसीडीएलपी के बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया, नवांकुर प्रस्फुटन समितियों को फंड देना बंद कर दिया। समाजसेवा का काम करने वाले, नदियों को सदानीरा बनाने वाले, छोटी जल संरचनाएं बनाने वाले इन लोगों ने कमलनाथ जी आपका क्या बिगाड़ा था। "अपने लिए जिए तो क्या जिए, ऐ दिल तू जी जमाने के लिए"। जन अभियान परिषद, नवांकुर प्रस्फुटन समितियां और उनसे जुड़े बाकी संगठन जमाने के लिए जीने वाले संगठन हैं। कोविड के संकट में चाहे लोगों को समझाने का मामला हो, लॉकडाउन को सफल बनाने का मामला हो या वैक्सीन लगवाने का मामला हो, जन अभियान परिषद के साथियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर काम किया।

CM को बांधा रक्षासूत्र

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए सीएम शिवराज को रक्षासूत्र भी बांधा। इस पर सीएम ने कहा कि यह सिर्फ कच्चा धागा नहीं, भाई और बहन के बीच स्नेह व प्रेम का बंधन है। मैं पूरे प्रदेश की बहनों को वचन देता हूं कि अपनी बहनों के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरने, ई-केवाईसी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। गांव-गांव में शिविर लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे, ई-केवाईसी की जाएगी। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। शानदार सड़कों का निर्माण यहाँ हुआ है। सिंचाई सुविधाओं का जाल बिछा है। कोई खेत सूखा न छूटे, इसके लिए हम दिन-रात प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+