पठानकोट एक्सप्रेस में बेहोश मिली बांग्लादेशी महिला, देह व्यापार में धकलने से पहले गैंगरेप

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पठानकोट एक्सप्रेस में अचेत अवस्था में एक महिला के मिलने से हड़कंप मच गया। महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद ट्रेन में छोड़ देने की बात कही जा रही है। युवती को जीआरपी अस्पताल से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल जोर-शोर से कर रही है क्योंकि महिला बांग्लादेश की रहने वाली है। वहीं यह भी बात सामने आ रही है कि महिला को देह व्यापार में धकेला गया था।

Woman ‘sold’ to Mumbai gang , gangraped found unconscious in Pathankot Express
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई से अमृतसर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस में एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती मूलत: बांग्लादेश निवासी बतायी जा रही है। जिससे बात करने के लिए पुलिस को बांग्लाभाषी की मदद लेना पड़ी। पुलिस ने बताया कि महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार

पुलिस ने बताया कि जीजू नाम का आदमी उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर मुंबई ले आया था। जीजू ने उसे एक महिला के साथ रख दिया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। लेकिन उसका इलाज नहीं कराया गया।
महिला ने रेलवे पुलिस को बताया है कि तबीयत बिगड़ने पर उसके संपर्क में आए एक व्यक्ति ने इलाज कराने का प्रलोभन देकर उसके साथ रेप किया। बाद में उसके दोस्तों ने भी उसके साथ रेप किया।

घटना के बाद वह बेहोश हो गई और उसे पता नहीं चला कि वह कैसे रेलगाड़ी से भोपाल स्टेशन पहुंची। पुलिस ने बताया कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला को बेहोशी की हालत में यार्ड में खड़ी रेलगाड़ी में डाल दिया और यहां तक पहुंच गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+