सतना जिले में आषाढ़ के आगाज के साथ ही बारिश की शुरुआत, बारिश की फुहारों से मिली भीषण गर्मी से राहत

सतना 16 जून: तीन माह से झुलसा रही गर्म हवाओं की जगह ठंडी हवा चली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में दोपहर बादलों ने झड़ी लगाई, तो लोगों ने बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया। प्री मानसून की तेज बारिश ने गर्मी से झुलस रहे पेड़ पौधों में नई चेतना डाल दी।

mansun

दो घंटे में 14 मिमी वर्षा

जिले में प्री मानसून का झमाझम आगाज हुआ है। दोपहर में गरज चमक के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। लगभग दो घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच शाम पांच बजे तक जिले में 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पहली तेज बारिश से दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.8 तथा न्यूनतम तापमान 29.6 डिसे दर्ज किया गया।

बिजली व्यवस्था हुई चौपट

प्री मानसून की बारिश ने बिजली कंपनी की मेंटीनेंस व्यवस्था की पोल खोल दी। धरती पर बारिश की बूंदें गिरते ही शहर सहित जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में कहीं एक घंटा तो कहीं दो घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रही। एनीकट एवं नगर निगम के फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति बाधित होने से शाम को कॉलोनियों में होने वाली जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रही। कहीं पर नल देरी से आए तो कहीं जलापूति हुई ही नहीं।

पहली ही बारिश में सड़कें उतराईं

प्री मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। बुधवार को हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गई। सड़कों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कॉलोनियों में नालियां चोक होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा। बारिश के बाद सड़कों पर जमा नाली का कचरा सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+